लाइव न्यूज़ :

CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा आज से शुरू, 28 लाख छात्र होंगे शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 5, 2018 09:36 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की आज से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस साल सीबीएसई की परीक्षा में करीब 28 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।

Open in App

नई दिल्ली,(5 मार्च):  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की आज से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। आज पहले दिन की परीक्षा में 10वीं के छात्र वोकेशनल विषय की परीक्षा देंगे वहीं 12वीं के छात्र अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। इस साल सीबीएसई की परीक्षा में करीब 28 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। 

सीबीएसई के अधिकारी ने इन परीक्षाओं पर हाल ही में कहा है रि 10वीं की परीक्षा में देश के करीब 16,38,428 छात्र जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 11,86,306 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

छात्राओं का सभी परीक्षा 10:30 बजे से शुरू जा जाएंगी। 10वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए भारत में कुल 4,453 सेंटर्स हैं वहीं, 71 सेंटर्स विदेश में हैं। ठीक वैसे ही 12वीं की परीक्षा के लिए भारत में कुल 4,138 सेंटर्स हैं और 71 सेंटर्स विदेश में है।

छात्रों के परीक्षा के मौके पर उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  पूरे देश में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाएं देने वाले सभी लड़कियों और लड़कों को तथा उनके परिवार के सदस्यों को मेरी शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपकी मेहनत, ध्यान से की गई तैयारी और प्रयासों की ईमानदारी आपको बहुत आगे ले जाएगी।

टॅग्स :सीबीएसईरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना