लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exam 2020: 30 सितंबर तक भरें जाएंगे CBSE प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म, ऐसे करें अप्लाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2019 10:25 IST

बता दें कि यह फॉर्म सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध होगा। छात्र डाउनलोड कर फॉर्म ऑनलाइन ही भरेंगे।

Open in App

साल 2020 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए एग्जाम फॉर्म भरे जा रहे हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 26 अगस्त 2019 से शुरू है, जो 30 सितंबर 2019 तक भरें जाएंगे। 

छात्र ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि यह फॉर्म उन छात्रों के लिए है जिन्होंने साल 2019 की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए थे या ऐसे छात्र जिन्होंने कंपार्टमेंटल का फॉर्म भरा पर परीक्षा नहीं दे पाए या फेल हो गए। ऐसे छात्रों के लिए सीबीएसई प्राइवेट फॉर्म होता है। 

ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा फॉर्म

बता दें कि यह फॉर्म सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्ध होगा। छात्र डाउनलोड कर फॉर्म ऑनलाइन ही भरेंगे। फॉर्म भरने के बाद छात्रों का पूरा ब्योरा बोर्ड के पास पहुंच जाएगा। यह फॉर्म ऐसे छात्र भी भर पाएंगे जो 2019 में पास हुए एक या अधिक विषयों के आए अंकों में सुधार करना चाहते हों।  

सीबीएसई ने बढ़ाई फीस

सीबीएसई ने हाल ही में  बोर्ड परीक्षा की फीस में बढ़ोतरी को लेकर स्टूडेंट्स के बीच फैले भ्रम को दूर करने के लिए एक बयान जारी किया है था। बोर्ड ने अब यह साफ कर दिया है कि बढ़ी हुई फीस सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं बल्कि पूरे देशभर में लागू होगी। 

सीबीएसई ने कहा कि उसने पांच साल के अंतराल के बाद फीस बढ़ाई है। पहले ऐसी खबर थी कि सामान्य कैटिगरी की फीस 750 रुपये से 1500 रुपये और एससी-एसटी के लिए 50 से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दी गई है। 

सीबीएसई के बयान के मुताबिक, 'भारत में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के सभी वर्ग के स्टूडेंट्स की फीस बढ़ाई गई है। सभी स्टूडेंट्स पहले 750 रुपये बतौर फीस देते थे। अब सभी को 1500 रुपये देने होंगे। हालांकि दृष्टि बाधित छात्रों से अभी भी कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।'

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना