लाइव न्यूज़ :

CBSE 2020: पेपर लीक से बचने के लिए सीबीएसई का फैसला, कोड भाषा में एग्जाम सेंटर पर भेजा जाएगा प्रश्न पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 14:23 IST

मालूम हो कि 2018 की बोर्ड परीक्षा में कई विषयों की परीक्षा लीक होने के कारण बोर्ड को कैंसिल करनी पड़ी थी। वहीं, परीक्षा नियंत्रक  संयम भारद्वाज के मुताबिक परीक्षा में पादर्शिता लाने के लिए यह किया जा रहा है।

Open in App

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2020 में आयोजित होने वाले सीबीएस की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक न होने पाए इसके लिए बदलाव किया है। हिंदुस्तान वेबसाइट के मुताबिक साल सीबीएसई 2020 के एग्जाम के दौरान प्रश्नपत्रों को ऑनलाइन ही परीक्षा केंद्र में भेजेगा। ताकि सीबीएसई की गरिमा और पारदर्शिता पर आंच ना आ सके। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार सीबीएसई ने एनक्रिप्टेड प्रश्नपत्र तैयार कर रहा है। ये प्रश्नपत्र कूट भाषा (कोड) में रहेंगे। मालूम हो कि पिछले साल सीबीएसई में प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें आई थी। बता दें कि बोर्ड 10वीं व 12वीं मिलाकर 25 विषयों का एनक्रिप्टेड प्रश्नपत्र तैयार कर रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्रों को जिस केंद्र को भेजा जायेगा, वहीं के केंद्राधीक्षकों को कूट भाषा पहचानने की जानकारी बोर्ड द्वारा दी जायेगी। 

मालूम हो कि 2018 की बोर्ड परीक्षा में कई विषयों की परीक्षा लीक होने के कारण बोर्ड को कैंसिल करनी पड़ी थी। वहीं, परीक्षा नियंत्रक  संयम भारद्वाज के मुताबिक परीक्षा में पादर्शिता लाने के लिए यह किया जा रहा है। हालांकि इसमें इंटरनेट की जरुरत होती हैं। इस कारण उसी स्कूल में केंद्र बनाया जाता है जहां पर इंटरनेट की व्यवस्था होती है।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई.एनआईसी.इनexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना