लाइव न्यूज़ :

BSER Board Result 2018: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट का आ गया है डेट, यहां जाने कब और कहां देखें रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: June 3, 2018 16:29 IST

BSER Ajmer Board 10th Result 2018: बीएसईआर बोर्ड के 10वीं  कक्षा की परीक्षा 15 मार्च से शुरू की गई जो 26 मार्च तक चली। राजस्थान बोर्ड सूत्रों की मानें तो बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी कर देगा। इससे पहले खबरें थी कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स नतीजे के बाद 10वीं के नतीजे आसपास जारी होंगे।

Open in App

जयपुर, 3 जून: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान राज्य की एक स्कूली बोर्ड है जो प्रत्येक वर्ष राज्य की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन करता है। इस साल बोर्ड ने बीएसईआर बोर्ड की परीक्षाएं सम्पन्न करा दी है। बोर्ड ने अजमेर बोर्ड की कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे घोषित कर चुका है। लेकिन  अभी तक अजमेर बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी नहीं किया है। राजस्थान बोर्ड सूत्रों की मानें तो बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी कर देगा। इससे पहले खबरें थी कि राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स नतीजे के बाद 10वीं के नतीजे आसपास जारी होंगे। हालांकि बोर्ड कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। छात्र अपने नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर जाकर देख सकते हैं। 

बता दें कि बीएसईआर बोर्ड के 10वीं  कक्षा की परीक्षा 15 मार्च से शुरू की गई जो 26 मार्च तक चली। वहीं  बीएसईआर राजस्थान बोर्ड की 12 वीं कक्षा की परीक्षा 8 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई। बीएसईआर बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट जून और 12वीं का मई में आने की संभावना है। बीएसईआर बोर्ड ने छात्र/छात्राओं पर नकल पर नकेल कसने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया था। अराजतक तत्वों और नकल के लिए बीएसईआर बोर्ड ने हर कमरों में सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया था। पूरे राज्यभर में 5,507 परीक्षा केंद्र मुहैया कराया गया था।

छात्र ऐसे चेक करें रिजल्ट 

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसईआर) 10वीं के छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां भर रिजल्ट देख सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड के बारे में - 

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की स्थापना 4 दिसबंर 1957 में हुए थी। बोर्ड का मुख्यालय अजमेर, राजस्थान में है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान सभी स्कूलों यानी कक्षा 12वीं में हिंदी और अंग्रेजी स्तर की शिक्षा का आयोजन और प्रबंधन करता है। छात्र बीएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट (rajeduboard.nic.in / rajresults.nic.in / rajeduboard.rajasthan.gov.in) पर अपना राजस्थान बोर्ड १२ आर्ट्स रिजल्ट २०१८ (Rajasthan Board 12th Arts Result 2018) देख सकते हैं।

   

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सराजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील