लाइव न्यूज़ :

आज से शुरू हुई महाराष्ट्र बोर्ड HSC 2019 परीक्षा, 14.9 लाख छात्रों सहित 236 ट्रांसजेंडर छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2019 20:20 IST

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 14.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिनमें से 236 ट्रांसजेंडर छात्रों ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया।

Open in App

महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा, 2019 गुरुवार से शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 14.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। बोर्ड ने इस साल से ऑनलाइन फॉर्म में थर्ड जेंडर चुनने का विकल्प दिया था, जिसका उपयोग करते हुए परीक्षा में 236 ट्रांसजेंडर छात्रों ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया। ये परीक्षा 20 मार्च तक चलेगी।

इस परीक्षा के लिए 2,957 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए। मुंबई डिविजन जिसमें ठाणे, रायगढ़ और पालघर भी शामिल हैं इनमें परीक्षा के लिए 3,35,000 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया। इसमें 62 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल हैं।

मुंबई मंडल के सचिव शरद खंडागले ने कहा- "हमने इन छात्रों के विवरण को सत्यापित नहीं किया है क्योंकि किसी को थर्ड जेंडर चिह्नित करने के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है।"

बोर्ड ने इस बात को दोहराया है कि देर से आने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डिविजनल बोर्ड के बीस फ्लाइंग स्क्वॉड और जिला स्तर पर पांच फ्लाइंग स्क्वॉड हर दिन परीक्षाओं की निगरानी करेंगे।

केंद्रों को एक बंडल में केवल 25 पेपरों के पैकेट में ही पेपर बांटना होगा। किसी भी छात्र में तनाव होने या परीक्षा से संबंधित कोई भी प्रश्न होने पर बोर्ड हेल्पलाइन पर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

टॅग्स :examमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना