लाइव न्यूज़ :

Bihar Police Exam 2019 Center List: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना परीक्षा केंद्र

By ज्ञानेश चौहान | Updated: January 7, 2020 16:27 IST

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी से किया जाएगा, जो कि 20 जनवरी तक चलेगा। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड द्वारा जारी इस लिस्ट में रोल नंबर के आधार पर परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया गया है।सिपाही के 11,880 पदों पर भर्ती के लिए 550 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्सटेबल ने बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार पुलिस में सिपाही के 11,880 पदों पर भर्ती होनी है। केंद्रों की लिस्ट का पता करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र का पता कर सकते हैं। 

बोर्ड द्वारा जारी इस लिस्ट में रोल नंबर के आधार पर परीक्षा केंद्रों का आवंटन किया गया है। सिपाही के 11,880 पदों पर भर्ती के लिए 550 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्सटेबल के अनुसार इस बार सिपाही भर्ती के लिए 12,66,000 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था।

अभ्यार्थी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें-Bihar Police Exam 2019 Center List

12 जनवरी को होगी लिखिल परीक्षाजानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी से किया जाएगा, जो कि 20 जनवरी तक चलेगा। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। बिहार पुलिस में जिन पदों पर सिपाही भर्ती होनी है उनके नाम ये हैं- बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी। 

पदों के लिए योग्यता 12वीं पासबिहार पुलिस के इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2020 थी। 12वीं पास उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा कराई जाएगी। दूसरे चरण में शारीरिक योग्यता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी ।

लिखित परीक्षा के आधार पर शारीरिक योग्यता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट शारीरिक योग्यता में तीन स्पर्धाओं- दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनेगी।

टॅग्स :नौकरीबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना