लाइव न्यूज़ :

BSEB 10th Result 2018: मैट्रिक की कॉपियां गायब करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इस साल 26 जून को आएगा रिजल्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 24, 2018 16:14 IST

Bihar BSEB 10th Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board ) के मैट्रिक परीक्षा (BSEB class 10th Matric Exam 2018) के करीब 43,000 से अधिक उत्तर पुस्तिका के गायब होने का सच सामने आया है। जिसके मामले में एसआईटी टीम ने उत्तर पुस्तिका गायब करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) के मैट्रिक परीक्षा के करीब 43,000 से अधिक उत्तर पुस्तिका के गायब होने का सच सामने आया है। जिसके मामले में एसआईटी टीम ने उत्तर पुस्तिका गायब करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, गोपालगंज के बोर्ड ऑफिस से गायब हुई उत्तर पुस्तिकायों को चपरासी ने रद्दी के भाव कबाड़ी को बेचे थे। खबरों के मुताबिक एसआईटी टीम ने इस घटना की पड़ताल की है। टीम ने शहर के हजियापुर के कबाड़ व्यवसाय  व एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि एसआईटी की जांच के बाद कबाड़ के दूकान से उत्तर पुस्तिका और पांच खाली बैग बरामद किए गए हैं। 

20 जून को बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट (BSEB Matric Result 2018) घोषित होने वाला था कि गोपालंगज से कुछ कॉपियां गायब होने की वजह से रिजल्ट की तारीख टाल दी गई थी। बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट अब 26 जून को घोषित किया जाएगा। अब एसआईटी सीवान व गोपालगंज के कबाड़ बीनने-खरीदने वाले 300 लोगों को चिह्नित कर गायब कॉपियां बरामद करने के लिए छापेमारी व पूछताछ कर रही है। टीम को आशंका है कि कबाड़ से कॉपी खरीदने के बाद उसे दूसरे जिले या फिर राज्य से बाहर बड़े कारोबारियों के हाथों बेच दिया गया हो। एसपी राशिद जमां ने बताया कि आदेशपाल छठू सिंह ने स्कूल के स्ट्रांग रूम से कॉपियां निकालकर बेची थीं। खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ। 

जानें पूरा मामला

बता दें कि बीते दिन बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर कार्यालय आए तो कॉपियों के गायब होने को लेकर हलचल बढ़ गई। लोगों के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई। सुरक्षा में तैनात जवानों ने पूछने पर बताया कि अंदर मैट्रिक के टॉपर छात्रों का सत्यापन चल रहा है। वैसे बिहार बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि मैट्रिक की कॉपियों को गायब होने का असर मैट्रिक के रिजल्ट (BSEB class 10th Result 2018) पर नहीं पड़ेगा। कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही हो चुका है और अंक पत्र बोर्ड पहुंच चुका है। उसके आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।  

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना