लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Results 2018: पिछले साल की तरह न हो बिहार बोर्ड का हाल, दोबारा रिजल्ट की स्कैनिंग शुरू, 14 को आएंगे इंटर के रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: May 10, 2018 19:26 IST

Bihar Board Results 2018: बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्रों को रिजल्ट के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा के रिजल्ट आज यानी 10 मई को जारी न होकर मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। छात्र नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट  biharboard.ac.in पर जाकर रिजल्ट से संबंधित जानकारी चेक करते रहें।  

Open in App

पटना, 10 मई: बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्रों को रिजल्ट के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा के रिजल्ट आज यानी 10 मई को जारी न होकर मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। दरअसल, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक मैट्रिक कक्षा के छात्रों की ओएमआर शीट यानी आंसर सीट मिक्स हो गई, जिसकी वजह से रिजल्ट (Bihar Board Result) तैयार होने में अभी और भी वक्त लगेगा। इसके लिए बिहार बोर्ड के अधिकारी तेजी से काम पर लग गए हैं। ताकि रिजल्ट में देरी न हो सके। वहीं, खबरों के मुताबिक बोर्ड के पीआरओ राजीव दूबे ने बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट ( BSEB Board Result) की तारीख तय कर दी है। बता दें कि इंटर का रिजल्ट 14 मई को जारी किया जा सकता है। ऐसे में मैट्रिक के छात्र रिजल्ट को लेकर परेशान न हों। छात्र नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट  biharboard.ac.in पर जाकर रिजल्ट से संबंधित जानकारी चेक करते रहें।     

पिछले साल की तरह न हो बिहार बोर्ड का हाल!

पिछले साल बिहार बोर्ड के रिजल्ट को लेकर काफी हंगामा मचा था। कॉपियों को जांचने में गड़बड़ी, अंक प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ और टॉपर्स  को लेकर बवाल आदि गड़बियां पिछले साल पाई गई थी। जिसे देखते हुए बिहार बोर्ड ने इस साल पुख्ता इंतजाम किया है। ताकि रिजल्ट में पारदर्शिता बनीं रहे। खबरों के मुताबिक इस साल टॉपर्स की सूची आने के बाद उनकी फाइनल कॉपियों की जांच और साक्षात्कार भी कराया जाएगा। यही वजह है जो इस बार रिजल्ट में देरी लग रही है। कॉपियों का सही मूल्यांकन और सूची में कोई गड़बड़ी से बिहार बोर्ड जरूर बचना चाहेगी। बताया जा रहा है कि एक बार रिजल्ट को तैयार किया गया था लेकिन रिजल्ट में कोई गड़बड़ी ने हो इसलिए बोर्ड दोबार रिजल्ट की स्कैनिंग करा रही है। 

इस तारीख को कराए गए थे एग्जाम

बता दें कि इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। इस साल मैट्रिक में 17,70,042 और इंटरमीडिएट में 12,80,000 स्टूडेंट्स शमिल हुए थे।

ऐसे देखें मैट्रिक/इंटरमीडिएट के रिजल्ट

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट (BSEB Matric Result 2018/BSEB 12th Result 2018) का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद (Bihar Board Matric Result 2018/Bihar Board Inter Result) अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप