लाइव न्यूज़ :

Avadh University ने जारी किया BCom का रिजल्ट, छात्र यहां करें आसानी से चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 28, 2020 10:05 IST

अवध विश्वविद्यालय के छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट results.rmlauexams.in पर कॉलेज के अनुसार चेक कर सकते हैं। B.Com पार्ट-2 की परीक्षा में कुल 6,436 छात्र बैठे थे, जिनमें से 5693 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

Open in App
ठळक मुद्देयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने बीकॉम पार्ट-2 ( BCom Part 2) का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है।

लखनऊः अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने बीकॉम पार्ट-2 ( BCom Part 2) का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया है। यहां से छात्र अपने परिणामों को आसानी से देख सकते हैं। बता दें कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए अवध विश्वविद्यालय बीकॉम पार्ट-2 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया। 

अवध विश्वविद्यालय के छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट results.rmlauexams.in पर कॉलेज के अनुसार चेक कर सकते हैं। B.Com पार्ट-2 की परीक्षा में कुल 6,436 छात्र बैठे थे, जिनमें से 5693 छात्रों ने परीक्षा पास की है। साथ ही साथ 88.46% फीसदी छात्र पास हुए हैं।

B.Com पार्ट-2 की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए नेविगेशन के जरिए और रिजल्ट आसानी से देखने के लिए कॉलेज के प्रारूप में छात्रों को नतीजे उपलब्ध कराए हैं। इससे छात्रों को उनके कॉलेज के लिए बनाए गए लिंक पर क्लिक करके परिणामों को जल्दी से देखने में मदद मिलेगी।

छात्रों को B.Com पार्ट-2 का परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले results.rmlauexams.in पर क्लिक करना होगा। इसके बाद परिणाम की जांच करने के लिए रोल नंबर अंकित करना होगा। इसके साथ ही परीक्षा हॉल टिकट की आवश्यकता पड़ेगी, जोकि परीक्षा से पहले जारी किया गया था। इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट चेक करने से पहले हॉल टिकट को पहले से तैयार रखें।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना