लाइव न्यूज़ :

अब एक से ज्यादा जगह पढ़ाने वाले शिक्षकों की खैर नहीं, AICTE ने कसी कार्रवाई के लिए कमर

By भाषा | Updated: October 29, 2019 17:47 IST

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सभी संस्थानों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इससे (एक समय में दो संस्थानों में पढ़ाने से) ना केवल शिक्षा प्रभावित होती है बल्कि यह अनुमोदन की शर्तों का भी उल्लंघन है।

Open in App
ठळक मुद्देमानव संसाधन विकास मंत्रालय की तकनीकी शिक्षा के नियामक एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य तकनीकी संस्थानों को आगाह किया है कि शिक्षकों को एक समय में दो संस्थानों में पढ़ाने की अनुमति नहीं है।एआईसीटीई ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो संस्थानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तकनीकी शिक्षा के नियामक एआईसीटीई ने इंजीनियरिंग कॉलेजों और अन्य तकनीकी संस्थानों को आगाह किया है कि शिक्षकों को एक समय में दो संस्थानों में पढ़ाने की अनुमति नहीं है और अगर ऐसा हुआ तो संस्थानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सभी संस्थानों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इससे (एक समय में दो संस्थानों में पढ़ाने से) ना केवल शिक्षा प्रभावित होती है बल्कि यह अनुमोदन की शर्तों का भी उल्लंघन है।

एआईसीटीई ने कॉलेज प्रमुखों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘परिषद को पता चला है कि परिषद से अनुमोदन (ईओए) मिलने के बाद तकनीकी शिक्षा कार्यक्रम या पाठ्यक्रम की पेशकश करने वाले कुछ संस्थान ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि शिक्षक एक ही समय में, एक ही मूल संस्थान की दो शाखाओं में या अन्य संस्थान में पढ़ाते हैं।’’

उसने कहा, ‘‘एक समय पर किसी शिक्षक के दो जगह पढ़ाने की अनुमति नहीं है। इससे तकनीकी शिक्षा प्रभावित होती है और यह अनुदान या ईओए देते समय एआईसीटीई को प्रस्तुत किए हलफनामे का भी उल्लंघन है।’’ 

परिषद ने चेताया कि ऐसा पाए जाने पर कॉलेज को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना होगा या उसको दी गई अनुमति (ईओए) भी वापस ले ली जाएगी।

टॅग्स :एजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना