लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: युवक ने ऑटो चालक से 85 रुपये लूटे, पुलिस कर्मियों पर बंदूक तानी, खुद को गोली मारने की धमकी दी

By भाषा | Updated: July 29, 2020 21:12 IST

व्यक्ति ने एंड्रूजगंज बस स्टॉप से डिफेंस कालोनी जाने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। इस यात्रा के दौरान अरोड़ा ने चालक के पीठ पर बंदूक तानकर उससे 85 रुपये छीन लिये। ठाकुर ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने चालक को दोबारा बस स्टॉप पर चलने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर चालक ने वहां खड़े पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देएक युवक ने पुलिसकर्मियों पर बंदूक तानते हुए खुद को मारने की धमकी दी।युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली में एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर बंदूक तानते हुए खुद को मारने की धमकी दी। हालांकि युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने बताया कि चिकित्सा प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले दमन अरोड़ा ने रविवार को इस घटना से पहले एक ऑटोचालक से 85 रुपये लूट लिये थे ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति ने एंड्रूजगंज बस स्टॉप से डिफेंस कालोनी जाने के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। इस यात्रा के दौरान अरोड़ा ने चालक के पीठ पर बंदूक तानकर उससे 85 रुपये छीन लिये। ठाकुर ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने चालक को दोबारा बस स्टॉप पर चलने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर चालक ने वहां खड़े पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दे दी।

पुलिस को देखकर अरोड़ा ने बंदूक तान दी। इसके बाद उसने खुद को मारने की धमकी देते हुए बंदूक को अपनी तरफ कर लिया। लेकिन बातचीत के बीच ही एक पुलिसकर्मी ने उसे पीछे से पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पास से पुलिस ने 85 रुपये और बंदूक समेत कारतूस बरामद किए। पुलिस को एक मोटरसाइकिल भी मिली जिसे चलाकर अरोड़ा एंड्रूजगंज तक पहुंचा था। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि अरोड़ा ने बंदूक ताहिर नाम के व्यक्ति के पास से खरीदा था।ताहिर जामिया नगर का रहनेवाला है और अरोड़ा की इस व्यक्ति से मुलाकात कोटला क्षेत्र में एक दुकान पर हुई थी। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के बड़े हथियार रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से हो रहा था ऑपरेट; 10 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टDelhi Crime: मालवीय नगर में माँ ने अपनी दो बेटियों को मार डाला, आत्महत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUttam Nagar: तरुण मर्डर केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने अब तक 8 लोगों को पकड़ा

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद