लाइव न्यूज़ :

सरयू नदी में नहाते समय नव दंपति के किस करने से मचा बवाल, भीड़ ने पति की कर पिटाई, कहा ऐसी हरकत यहां नहीं चलेगी

By आजाद खान | Updated: June 23, 2022 09:11 IST

वहीं इस मामले में सन्तों ने भी अपनी नाराजगी जताई है। उनके मुताबिक, तीर्थ स्थलों पर धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देनव दंपति के सरयू नदी में नहाते समय किस करने का मामला सामने आया है। दंपति के इस हरकत पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) के सरयू नदी में नहाते वक्त एक दंपति द्वारा किस करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, दंपति सरयू नदी में नहाते समय किस किया जो वहां मौजूद लोगों को सही नहीं लगा और ऐसे में भीड़ द्वारा कपल के साथ मारपीट की गई। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन इस पर सन्तों ने अपनी नाराजगी जताई है और इस पर अपना बयान भी दिया है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक दंपति सरयू नदी में नहा रहे थे तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके नहाने के तरीके पर सवाल उठाया था। इसके बाद वीडियो में देखा गया कि लोग कपल को गाली गलोज करते हुए नहा रहे शख्स को नदी से बाहर निकालते है और उसके साथ मारपीट करते है। 

बताया जा रहा है कि शख्स ने नहाते समय अपनी पत्नी को नदी में ही किस कर लिया था जिसे देख वहां नहा रहे और लोग भड़क गए और कपल के साथ हाथा पाई की। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे भीड़ शख्स को थप्पड़ मार रही है और उसके साथ गाली गलोज भी कर रही है। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सरयू तट पर राम की पैड़ी के पास घटी है जहां पर नव दंपती के साथ के साथ यह हिंसा हुई है। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने कपल पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए यह पिटाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पति को पिटता देख पत्नी ने पहले उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बात जब आगे बढ़ गई तो वह भी पीछे हट गई थी। 

पुलिस ने क्या कहा

मामले में पुलिस ने ऑफ कैमरा आजतक को बताया कि यह वीडियो और मामला नया नहीं है, बल्कि यह एक हफ्ता पुराना मामला है। अयोध्या के SSP शैलेश पांडे ने ऑफ कैमरा बताया कि इसमें उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसको लेकर शिकायत मिलने पर ही उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही है। 

सन्तों ने जताई नाराजगी

दैनिक भास्कर के मुताबिक, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने इस पर बोला है। उन्होंने कहा, "सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की अभद्रता करना ठीक नहीं है। तीर्थ स्थलों पर धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए। अगर इस तरह की अभद्रता पब्लिक प्लेस पर होगी तो समाज के लोगों में गलत संदेश जाएगा।"

वहीं हनुमत निवास के महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने भी इस पर बयान देते हुए कहा, "अयोध्या के सरयू तट और राम की पैड़ी को चौपाटी बनाया जाना उचित नहीं है। यहां पर चूमना गलत है। लोगों ने पिटाई कर अच्छा किया। इसको लेकर जल्द ही आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही ऐसे आचरण को न रोक पाने के दोषी प्रशासन के खिलाफ भी संत मुखर होंगे।" 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअयोध्याउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने