लाइव न्यूज़ :

2017 की यादें मिटा पाना किसी भी लड़की के लिए आसान नहीं होगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2017 16:19 IST

किसी के दर्द, पीड़ा, आबरू और अपराध से जुड़ी हो तो उनकी यादों को मिटा पाना काफी हद तक मुश्किल ही साबित होता है।

Open in App

साल 2017 भी देश की लड़कियों के लिए मनहूस रहा। यह साल भी लड़कियों के लिए  दर्द, पीड़ा लेकर आया।

IAS की बेटी से छेड़छाड़ का मामला

चार अगस्त की रात करीब 11-12 बजे चंडीगढ़ में एकआईएएस अफसर की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले ने भी खबरों को गरमाया। लड़की नेआरोप लगाया  है कि कार सवार दो लड़कों ने उसका पीछा किया। उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ाकर रोक दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला और उसका दोस्त आशीष धरे गए। जिन्हें गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी गई थी।लेकिन में जब बात गरमाई तो इसमें किडनैपिंग की धारा को जोड़ा गया और दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बेंगलुरू में सामूहिक छेड़छाड़

साल के पहले ही दिन एक ऐसा घटना हुई जो सभी के लिए हौरान करने वाली थी। नए साल के शोर के बीच शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान कुछ लड़कों ने एक लड़की की आबरू पर  हाथ डाला। इस घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची जहां कुछ समय पहले जश्न का माहौल था और मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन, इस सामूहिक छेड़छाड़ की घटना ने एक तरफ जहां पुलिस को हैरत में डाल दिया है वहीं लोगों के लिए भी शर्मनाक स्थिति पैदा कर दी है। इस हासदे से हर किसी के मन में सवाल कि एक सार्वजिक स्थान पर लड़की के साथ ऐसी घटना कैसे हो गई।

गुरमीत राम रहीम मामला

साध्वियों से रेप मामले में राम रहीम को 25 अगस्त में दोषी करार देते हुए 28 अगस्त को सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनवाई। सीबीआई कोर्ट में 150 गवाहों से पूछताछ के बाद ये फैसला लिया गया। राम रहीम को दोषी करारे जाने के बाद उनके भक्तों ने जमकर प्रदर्शन किया था, मामला इतना बढ़ा कि कई शहरों में धारा 144 लगाई गई। ये मामला अभी भी सुर्खियों में है।

500 से ज़्यादा बच्चियों के यौन शोषण 

दिल्ली, गाजियाबाद, उत्तराखंड के रुद्रपुर समेत कई जगहों पर करीब सैकड़ों बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले आरोपी रस्तोगी से संबंधित एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया था। जिसमें ये पता लगा था कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी एक ही तरह के कपड़े पहना करता था। जिस सीसीटीवी से पुलिस को रोस्तोगी के बार में सबूत मिले थे उसमें आरोपी का चेहरा पूरी तरह से नजर नहीं आ रहा था। काफी मसकत के बाद पुलिस ने इस मामले के आपोरी को गिरफ्तार किया था। ये मामला सबसे ज्यादा इस साल सुर्खियों में रहा जो सभी के लिए चौंकाने वाला भी था।

विशाखापट्टनम सड़क गैंगरेप

विशाखापट्टनम से इंसानियत को शर्मसार कर देनी वाली वारदात सामने आई थी। यहां सड़के किनारे फुटपाथ पर एक शराबी ने सरेआम एक महिला से रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया, लेकिन कोई भी उस महिला की मदद को आगे नहीं आया। कथित तौर पर आरोपी की पहचान 23 साल के जी शिव के रूप में की गई थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

टॅग्स :वायरल कंटेंटकेसइयर एंडर 2017गुरमीत राम रहीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध का ऐसा अंत?, गांव में पेड़ से लटके दुष्कर्म आरोपी 19 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ और 17 वर्षीय पीड़िता

क्राइम अलर्टकई साल से प्रेम, विवाह की योजना, परिवार ने किया मना तो 22 वर्षीय नंदकुमार आरपीसी और 19 वर्षीय आसिया थानम्मा ने होटल में फांसी लगाई

क्राइम अलर्टपीछा कर रहे थे प्रधान आरक्षक दीपक गिरवाल, छेड़खानी की और हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठने का कहा, 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टपड़ोसी के घर गई थी मासूम, 8 और 10 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म, 2 नाबालिग सहित 3 अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला