लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वेः चलती कार में लगी आग, नोएडा में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, ट्रक में जा घुसी कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2021 16:03 IST

Yamuna Expressway: पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।

Open in App
ठळक मुद्देकार में दिल्ली निवासी एक महिला समेत चार लोग सवार थे। घटना में गौरव तथा लव कुश की मौके पर मौत हो गयी।घायलों को उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडाः नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा जनपद के विभिन्न जगहों पर हुए अन्य सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। उन्होंने बताया कि कार में दिल्ली निवासी एक महिला समेत चार लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में गौरव तथा लव कुश की मौके पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कार में सवार लता तथा कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को वहां से हटाया तथा यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक यातायात जाम रहा। वहीं, थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी।

इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 में हुए एक सड़क हादसे में राजेंद्र कुमार (30) की मौत हो गई जबकि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अजय नामक शख्स की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 में हुई एक दुर्घटना में मनन शर्मा की मौत हो गई। वहीं, दादरी थाना क्षेत्र के कस्बा दादरी मे चलती कार में आग लग गई। कार चालक समेत दो लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में चालक का हाथ झुलस गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दादरी के गढ़ी गांव का रहने वाला गुलफान रविवार को अपनी कार टैक्सी स्टैण्ड पर लेकर जा रहा था कि अचानक चलती कार में आग लग गई। राहगीरों ने चालक को आग लगने की सूचना दी। कार चालक गुलफान और उसमें सवार व्यक्ति ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके हाथ झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।

इस बीच, सेक्टर-45 स्थित बड़े नाले में सुबह दो गो-वंश गिर गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग तथा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों को बाहर निकाला। सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-45 के बड़े नाले में एक गाय तथा एक सांड गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों को सकुशल बाहर निकाला। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाYamuna Development Authorityउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?