लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में साढ़े तीन लाख में नवजात को बेच रही थी महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By वैशाली कुमारी | Updated: July 12, 2021 14:30 IST

राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग ने एक ऑपेरशन के तहत इस मामले से जूड़ी एक ऐसी महिला को पकड़वाया है जो 3.5 लाख में एक नवजात बच्ची को बेच रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देNCPCR के निदेशक प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आयोग को कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि पश्चिमी दिल्ली में एक महिला बच्चों को बेचने का काम करती है NCPCRके मुताबिक बच्चों को बेचने वाला ये एक बड़ा रैकेट हो सकता है

दिल्ली में बच्चों की तस्करी से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसमें एक नवजात बच्ची को साढ़े 3 लाख में बेचने का प्लान बनाया जा रहा था। बच्चों की तस्करी करने वाले इस पूरे रैकेट के बारे में राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग (NCPCR) की टीम ने  पता लगाया और फिर इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस मामले में जुड़ी एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग ने एक ऑपेरशन के तहत इस मामले से जुड़ी महिला को पकड़वाया गया है। NCPCR (National Commission for Protection of Child Rights) के मुताबिक बच्चों को बेचने वाला ये एक बड़ा रैकेट हो सकता है।

बच्चों को बेचने वाले गिरोह का ऐसे हुआ भंडाफोड़

NCPCR के निदेशक प्रियांक कानूनगो ने बताया कि आयोग को कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि पश्चिमी दिल्ली में एक महिला बच्चों को बेचने का काम करती है। जानकारी के तहत प्रियांक ने दिए गए नम्बर पर एक ग्राहक बनकर फोन किया और एक बच्चा खरीदने की बात कही। महिला ने अपना नाम कोमल उर्फ काव्या बताया और कहा कि बच्चा मिल जाएगा।

फिर महिला ने राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग की टीम को ग्राहक समझते हुए निहाल विहार बुलाया गया और एक नवजात बच्ची जो अभी महज 2-3 दिन पहले ही पैदा हुई है उसे 3.5 लाख में बैचने कि बात कही। महिला ने बताया कि 25 हजार रुपये एडवांस देना होगा और अगर बच्ची लेना है तो निहाल विहार इलाके जाना होगा।

एनसीपीसीआर के निदेशक अपनी टीम के साथ पश्चिम विहार पहुंच गए और वहां उन्होंने पुलिस को भी बुला रखा था । फिर बच्चे बेचने वाली महिला को फोन कर पश्चिम विहार बुलाया लेकिन महिला ने कहा कि प्रियंका नाम की एक दूसरी महिला बच्ची लेकर आ रही है ,उसे 25 हजार रुपये एडवांस गूगल पे कर देना और बच्ची भी देख लेना, बाकी पैसा तब देना जब बच्ची दी जाएगी।

इसके बाद बाल संरक्षण आयोग की टीम ने प्रियंका नाम की महिला का इंतजार किया और जैसे ही वो पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । अब आरोपी से इस रैकेट के बारे में पुलिस की पूछताछ जारी है।

टॅग्स :दिल्लीchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट