लाइव न्यूज़ :

संपत्ति के लालच में महिला ने भाई और भतीजी को मार डाला, कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2022 22:32 IST

हत्या की दोषी दोषी किन्नरी पटेल पाटन के एक उद्योगपति की बेटी हैऔर पेशे से दंतों की डॉक्टर है। किन्नरी ने पहले तो अपने 32 साल के भाई जिगर पटेल को धतूरे के बीज के मिश्रण से बनी एक गोली के जरिये धीमी जहर देने का प्रयास किया और बाद में उसने अपने भाई और उनकी बेटी को साइनाइड की गोली दे दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकिन्नरी पटेल ने दोहरे हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसकी निगाह पिता की संपत्ति पर थीकिन्नरी ने धतूरे के बीज और साइनाइड पाउडर से अपने भाई और उनकी बेटी की हत्या कर दी जज ने किन्नरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है

पाटन:गुजरात के पाटन में एक अदालत ने सोमवार को 28 साल की महिला को अपनी भाभी से ईर्ष्या और जलन को लेकर अपने भाई और 14 महीने की भतीजी को जहर देने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी महिला ने इस हत्या को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसकी नजर पिता की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर नजर थी।

एडिशनल सेशन जज एके शाह ने किन्नरी पटेल को मई 2019 में धतूरे के बीज और साइनाइड पाउडर से अपने बड़े भाई और उनकी 14 महीने की बेटी की हत्या करने के जुर्म में दोषी ठहराया है। जज ने इस घटना के 'जघन्यतम' मामला मानने से इनकार करते हुए और सरकारी वकील द्वारा दोषी के लिए मांगी गई मौत की सजा को अस्वीकार करते हुए आजीवन कारावस की सजा सुनाई।

इसके साथ ही जज ने अपने फैसले में आरोपी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह पीड़ित की पत्नी भूमि पटेल को अपने कोष से मुआवजा प्रदान करे। 

जानकारी के मुताबिक दोषी किन्नरी पटेल एक स्थानीय उद्योगपति की बेटी हैं और पेशे से दंतों की डॉक्टर थी। किन्नरी ने अपने 32 वर्षीय भाई जिगर पटेल को धतूरे के बीज के मिश्रण से बनी एक गोली के जरिये धीमी जहर देने का प्रयास किया। जिससे उसके भाई की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो गया। बाद में किन्नरी ने मौका पाकर एक दिन अपने भाई और उनकी बेटी को साइनाइड की गोली दे दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

कोर्ट में बहस करते हुए सरकारी वकील एमडी पांड्या ने कहा, "दोषी महिला अपने भाभी की उम्र के बराबर है और वह भी एक दंत चिकित्सक है। महिला को अपनी भाभी से ईर्ष्या थी क्योंकि उसकी निगाह पिता की संपत्ति पर थी, जो दो लोगों की हत्या का कारण बना।"

पुलिस ने घटना के बाद में महिला का लैपटॉप और मोबाइल फोन से यह जानकारी इकट्ठा की कि वह धतूरे के बीज से जहरीला पदार्थ बनाना चाहती थी। उसने अहमदाबाद के आभूषण दुकानदारों से टूथ कैप तैयार करने के बहाने साइनाइड पाउडर खरीदने के लिए संपर्क किया था।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीPatanगुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए