लाइव न्यूज़ :

पति से फोन पर झगड़ा कर चार बच्चियों के संग तालाब में कूदी महिला, तीन की मौत, मां और बेटी को लोगों ने बचाया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2021 13:58 IST

बिहार के गोपालगंज जिले कटेया थाना क्षेत्र के कवलरही गांव का मामला है. मां और बच्ची फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है.

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया.रात करीब 10 बजे विदेश में रहने वाले पति से फोन पर हो गया था.आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो लोग उन्हें बचाने के लिए दौडे़.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले कटेया थाना क्षेत्र के कवलरही गांव में रहने वाली नूरजहां खातून की विदेश में रह रहे पति के साथ फोन पर झगड़ा हुआ, इसके बाद उसने अपने 4 बच्चियों के साथ पोखर(तालाब) में छलांग लगा दी.

जिसके कारण 3 बच्चियों की मौत मौके पर हो गई. वहीं, किसी तरह मां और एक अन्य बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि नूरजहां खातून का विवाद शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे विदेश में रहने वाले पति से फोन पर हो गया था.

इससे नाराज होकर नूरजहां अपनी चार बेटियों को लेकर घर से निकली और मायके जाने की बात कहते हुए गौरा बाजार के समीप पहुंची और वहां स्थित पोखरे में चार बेटियों के साथ जान देने के लिए कूद गई. इसके बाद आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो लोग उन्हें बचाने के लिए दौडे़.

लेकिन तबतक तीन बच्चियों की मौत हो गई थी. जबकि मां और एक बच्ची को बचा लिया गया. घटना के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसकी सूचना मिलने के बाद कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया. वहीं, मां और बच्ची फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली