लाइव न्यूज़ :

गुस्से से तमतमाई सपना ने ऑटो चालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान

By भाषा | Updated: June 21, 2018 05:11 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सपना और उसके पति भूरे के रूप में हुई है। उन्हें घटनास्थल से पकड़ लिया गया और उनके खिलाफ यहां सेक्टर नौ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App

गुड़गांव, 21 जूनः गुड़गांव में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में 34 वर्षीय महिला ने एक ऑटो चालक पर गोली चला दी। महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। भवानी एन्क्लेव इलाके में सुबह करीब दस बजे यह घटना हुई। कुछ स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सपना और उसके पति भूरे के रूप में हुई है। उन्हें घटनास्थल से पकड़ लिया गया और उनके खिलाफ यहां सेक्टर नौ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

एसीपी राजीव कुमार ने कहा, 'ऑटो चालक सुनील ने सड़क पर अपना वाहन खड़ा किया था। सपना ने उसे सड़क से अपना वाहन हटाने के लिए कहा। इसके बाद सुनील ने सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी।' 

सुनील ने कहा, 'सपना बहुत गुस्सा हो गई और उसने पिस्तौल निकाली और मेरे माथे पर लगा दी। जब उसने गोली चलाई तो मैं किसी तरह बच गया। गोली मेरे कान के पास से गुजर गई।' उसने बताया कि महिला के पति ने भी उसे थप्पड़ मारा। 

एसीपी ने कहा, 'हमने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है और जांच चल रही है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।' लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया