लाइव न्यूज़ :

महिला ने राजधानी एक्सप्रेस में बदसलूकी का लगाया आरोप, ट्वीट करके दी मामले की जानकारी

By भाषा | Updated: August 7, 2019 13:50 IST

संबंधित एओ आरएनसी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और उसके तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’ रांची संभागीय रेलवे ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

Open in App

दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला ने टीटी और पैंट्री स्टाफ पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है जिसके बाद रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। महिला की परिचित ने मंगलवार रात ट्वीट करके मामले की जानकारी दी और रेलवे कर्मियों पर पीड़िता को कुछ नशीला पदार्थ देने का आरोप लगाया।

उसने लिखा,‘‘ पैंट्री स्टाफ और टीटी ने मिलकर ट्रेन में उसके (महिला के) साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, उसे नशीली आइसक्रीम दी गई। क्या रेलवे बिना किसी प्राथमिकी के आरोपी स्टाफ के खिलाफ कोई कदम उठाएगा या फिर वे ऐसे ही आजाद घूमेंगे और अन्य यात्रियों को परेशान करेंगे।’’

उसने लिखा, ‘‘ पीड़िता एक छात्र है और उसे डर है कि कानूनी झंझट में फंसने के बाद वह सामान्य जीवन नहीं जी पाएगी। ’’ उसकी रिश्तेदार ने बताया कि महिला ने मामले में शिकायत दर्ज करा दी है। ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरसीटीसी पूर्वी ज़ोन ने लिखा, ‘‘ हम आपको हुई परेशानी के लिए खेद जताते हैं, सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जांच जारी है।

संबंधित एओ आरएनसी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और उसके तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’ रांची संभागीय रेलवे ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला