लाइव न्यूज़ :

दुकानदार ने 12 वर्षीय छात्र पर लगाया चोरी का आरोप?, कीटनाशक पीकर दी जान, पढ़िए मार्मिक सुसाइड नोट-मां, मैं चोर नहीं हूं, चोरी नहीं की, सड़क पर कुरकुरे का पैकेट पड़ा देखा तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 14:21 IST

West Medinipur: पुलिस अधिकारी ने परिवार की शिकायत के हवाले से बताया कि दीक्षित ने बच्चे का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देदुकानदार शुभंकर दीक्षित को कई बार आवाज दी, “अंकल, मैं चिप्स खरीदना चाहता हूं”थप्पड़ मारा और सड़क पर सबके सामने उठक-बैठक करने को कहा। 'जंक फूड' के पैकेट को उठाया था और वह बाद में भुगतान करने आता।

West Medinipur: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पांसकुरा इलाके में एक दुकानदार द्वारा चोरी का आरोप लगाने और सार्वजनिक रूप से सजा देने के बाद 12 वर्षीय एक बच्चे ने कथित तौर पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कृष्णेंदु दास नाम का यह बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ता था। अधिकारी ने कृष्णेंदु की मां के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वह (कृष्णेंदु) गोसाईबर बाजार में एक दुकान पर चिप्स खरीदने गया था। उसने दुकानदार शुभंकर दीक्षित को कई बार आवाज दी, “अंकल, मैं चिप्स खरीदना चाहता हूं”

लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने चिप्स का एक पैकेट उठाया और चला गया। पुलिस अधिकारी ने परिवार की शिकायत के हवाले से बताया कि दीक्षित ने बच्चे का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने बच्चे को थप्पड़ मारा और सड़क पर सबके सामने उठक-बैठक करने को कहा। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

अधिकारी के अनुसार दास की मां को मौके पर बुलाया गया और उन्होंने भी उसे डांटा और थप्पड़ मारा, जबकि बच्चे ने दावा किया कि उसने दुकान के सामने ढेर में पड़े 'जंक फूड' के पैकेट को उठाया था और वह बाद में भुगतान करने आता। दास ने दुकानदार से बिना पूछे पैकेट उठाने के लिए माफी मांगते हुए तुरंत भुगतान करने को भी कहा, लेकिन दुकानदार ने बच्चे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

नाराज कृष्णेंदु अपनी मां के साथ घर लौट आया और अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया तथा दरवाजा नहीं खोला। अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद उसकी मां ने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और देखा कि उसके (दास के) मुंह से झाग निकल रहा था और पास में कीटनाशक की आधी खाली बोतल पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि वहीं पर उसके द्वारा बांग्ला में लिखा गया एक नोट भी पड़ा हुआ था। नोट में लिखा था, "मां, मैं चोर नहीं हूं। मैंने चोरी नहीं की। जब मैं इंतजार कर रहा था तो अंकल (दुकानदार) आसपास नहीं थे। लौटते समय मैंने सड़क पर कुरकुरे का पैकेट पड़ा देखा और उसे उठा लिया। मुझे कुरकुरे बहुत पसंद हैं।"

कृष्णेंदु ने नोट में लिखा, "जाने से पहले ये मेरे अंतिम शब्द हैं। कृपया इस कृत्य (कीटनाशक का सेवन) के लिए मुझे क्षमा करें।" दास को तामलुक अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ ही देर बाद ही उसकी मौत हो गई। दुकान मालिक ने शुरू में दावा किया था कि उसने बच्चे पर हमला नहीं किया।

लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद उसका पता नहीं चल सका और उसकी बंद दुकान के सामने भीड़ जमा हो गई। दुकानदार दीक्षित यातायात प्रबंधन में सहायता के लिए बंगाल पुलिस से संबद्ध एक नागरिक स्वयंसेवक भी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद