लाइव न्यूज़ :

पश्चिम चंपारणः बहु के अवैध संबंध का विरोध, दो प्रेमी दिलशाद और भुलाई मियां संग मिलकर ससुर श्याम सुंदर कुशवाहा के सिर पर भारी वस्तु से वार कर मारा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2025 18:11 IST

West Champaran: रंजिश में महिमा ने साजिश रचकर दोनों आरोपियों को बुलाया और ससुर की हत्या करवा दी। हत्या में गला रेतने के अलावा सिर पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक श्याम सुंदर ने कई बार इन संबंधों का विरोध किया था और बहू को समझाया भी था।परिजनों ने बताया कि महिमा का गांव के ही दिलशाद और भुलाई के साथ नाजायज संबंध था। मृतक की बहू महिमा सहित दो अन्य आरोपियों दिलशाद मियां और भुलाई मियां को गिरफ्तार कर लिया है।

West Champaran:बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर में प्रेम-प्रसंग के चलते एक बहू ने अपने ससुर की हत्या करवा दी। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे, वार्ड नंबर 34 के मलाही टोला में हुई। मृतक की पहचान श्याम सुंदर कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की बहू महिमा सहित दो अन्य आरोपियों दिलशाद मियां और भुलाई मियां को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि महिमा का गांव के ही दिलशाद और भुलाई के साथ नाजायज संबंध था। मृतक श्याम सुंदर ने कई बार इन संबंधों का विरोध किया था और बहू को समझाया भी था। इसी रंजिश में महिमा ने साजिश रचकर दोनों आरोपियों को बुलाया और ससुर की हत्या करवा दी। हत्या में गला रेतने के अलावा सिर पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।

महिमा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसके पति की मृत्यु 2 साल पहले हो गई थी, जिसके बाद वह अपने ससुर और बच्चों के साथ ही रहती थी। मृतक की बेटी इंदु देवी ने कहा कि नाजायज संबंधों के कारण मेरे पिता की हत्या हुई है। अगर उसे संपत्ति चाहिए होती तो हम दे देते। लेकिन जो उसने किया, वह माफ करने लायक नहीं है। उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इस संबंध में पश्चिम चंपारण के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक कट्टा भी बरामद हुआ है। हत्या का कारण स्पष्ट रूप से अवैध संबंध ही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है और घटना स्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज