लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: छापेमारी के दौरान ज्योतिषी के घर से निकले वन्यजीवों के अवशेष- 5 मानव की खोपड़ियां, मामले में 3 लोग हुए गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 9, 2023 17:16 IST

इस पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने यही भी कहा है कि घर में मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद छापेमारी की टीम पास में स्थित एक अन्य घर में गई और वहां से पांच मानव खोपड़ी, अफीम के पैकेट और तंत्र-मंत्र (वूडू) में इस्तेमाल होने वाली एक गुड़िया जब्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने एक ज्योतिषी के घर पर छापा मारा है। इस छापेमारी में वन्यजीवों के अवशेष और मानव की खोपड़ियां भी मिली है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं घर का मालिक अभी भी फरार है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल वन विभाग ने कोलकाता के दमदम इलाके में छापा मारकर एक ज्योतिषी के घर से कई जंगली जानवरों के शरीर के हिस्से और मानव खोपड़ी बरामद किए है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से ज्योतिषी के घर रेड मारकर ये वन्यजीवों के अवशेषों को बरामद किए है। 

मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इन आरोपियों का किसी अंतरराज्यीय गिरोह से ताल्लुक है कि नहीं है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि उत्तरी कोलकाता के दमदम इलाके के नागेर बाजार से वन विभाग को वन्यजीवों के अवशेष मिले है। ये अवशेष एक ज्योतिषी के घर से मिले है जहां से डीएफओ और स्थानीय पुलिस थाने की संयुक्त छापेमारी से हिरण की खाल, हिरण की खोपड़ी, हाथी दांत, गैंडे के सींग और पंजे मिले है। 

स्थानियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ज्योतिषी का नाम सौरभ चौधरी है और वह कथित तौर पर दक्षिण दमदम नगर पालिका का एक कर्मचारी है। इस मामले में डीएफओ और स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं घर का मालिक सौरभ का कोई पता नहीं चल पाया है और पुलिस उसकी तलाश में लग गई है। 

पत्नी द्वारा मिली जानकारी पर हुआ है रेड

बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पुलिस थाने द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर सौरभ की पत्नी ने वन विभाग को संपर्क किया था और उसके घर में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी थी। ऐसे में मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने बताया कि उत्तरी 24 परगना जिले के मंडल वन अधिकारी राजू सरकार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नागेर बाजार में दो घरों में छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने यही भी कहा है कि घर में मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद टीम पास में स्थित एक अन्य घर में गई और वहां से पांच मानव खोपड़ी, अफीम के पैकेट और तंत्र-मंत्र (वूडू) में इस्तेमाल होने वाली एक गुड़िया जब्त की है। 

वन मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक ने बुधवार को कहा, “पश्चिम बंगाल में अवैध शिकार खत्म हो चुका है। यह एक अंतरराज्यीय गिरोह की करतूत प्रतीत होती है, जिसके सदस्य पश्चिम बंगाल में काम कर रहे हैं। हम उनकी तलाश में जुटे हैं।” 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :क्राइमWildlife Conservation Departmentज्योतिष शास्त्रपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज