लाइव न्यूज़ :

West Bengal Viral Video: भीड़ ने शख्स पर किया हमला, खंभे से बांधकर पीटा; बीरभूम में दिखा भीड़तंत्र का प्रकोप

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2024 12:46 IST

West Bengal Viral Video: पश्चिम बंगाल के बीरभूम के नोआपाड़ा एक शख्स पर भीड़ ने हमला किया उसे मारा-पीटा..

Open in App

West Bengal Viral Video: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मॉब लिचिंग का डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ एक शख्स को बेहरमी से पीट रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स को पहले लोग पकड़कर पीटते हैं फिर इतने से भी मन नहीं भरता तो उसे रस्सी से खंभे में बांधकर पीटने लगते हैं। शख्स पर बिना की रहम के लोगों की भीड़ टूट पड़ी जिसका भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो को एक्स पर @meerfaisal001 नाम के यूजर ने शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा, "पश्चिम बंगाल के बीरभूम के नोआपारा में ईद उल अज़हा के दिन तूफ़ान सेख नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति पर बेरहमी से हमला किया गया और उसे अपमानित किया गया। हिंदू मंदिर के पास मांस गिराने के आरोप में भीड़ ने उस पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे एक घंटे तक खंभे से बांधकर रखा गया। स्थानीय पुलिस ने बाद में उसे बचाया और उसका इलाज किया गया। नागरिक अधिकार संरक्षण संघ मामले की जांच कर रहा है और तूफान और उसके परिवार को कानूनी सहायता प्रदान कर रहा है।"

हालांकि, वायरल वीडियो कब का है और इसमें कितनी सच्चाई है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की कई घटनाएं आए दिन होती रहती है। राजनीतिक प्रभाव के कारण राज्य  में कई घटनाएं देखने को मिली है। इससे पहले 5 जून को, उत्तर बंगाल के कूचबिहार, दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले और दक्षिण 24 परगना और जंगलमहल क्षेत्र के झारग्राम से राज्य के कई जिलों में चुनाव के बाद की हिंसा की घटनाएँ सामने आईं। यह तृणमूल कांग्रेस द्वारा कुल 42 सीटों में से 29 सीटें जीतने के ठीक एक दिन बाद हुआ, जिससे राज्य में भाजपा की सीटें घटकर 12 रह गईं।

15 जून को, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में कथित चुनाव के बाद की हिंसा की जाँच में तेज़ी लाने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस कदम का पार्टी की राज्य इकाई ने स्वागत किया था। इस बीच, टीएमसी ने जेपी नड्डा के कदम की आलोचना करते हुए इसे “भाजपा का एक और नाटक” कहा।

टॅग्स :पश्चिम बंगालबीरभूमवायरल वीडियोमॉब लिंचिंगWest Bengal Policeसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो