लाइव न्यूज़ :

WBSSC Scam: अर्पिता मुखर्जी के घर से मिले कैश पर पार्थ चटर्जी का बड़ा दावा, कहा- इन पैसों से मेरा कोई लेना-देना नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: July 31, 2022 16:21 IST

पार्थ चटर्जी ने मीडिया से कहा कि यह मेरा पैसा नहीं है। इस पैसे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्थ चटर्जी ने मीडिया से कहा यह मेरा पैसा नहीं है, न ही उन पैसों से कोई लेनादेना हैइसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं हैइससे पहले बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री कह चुके हैं कि उन्हें मामले में फंसाया जा रहा है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए अर्पिता मुखर्जी के घर से मिले पैंसों के अंबार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टीएमसी के पूर्व नेता ने अपनी करीबी के घर से रेड के दौरान ईडी को मिले धन से किसी भी संबंध से इनकार किया है। पार्थ चटर्जी ने मीडिया से कहा कि यह मेरा पैसा नहीं है। इस पैसे से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

ईडी ने पार्थ चटर्जी को 23 जुलाई को स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा भर्ती अभियान में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ईडी ने कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में अर्पिता मुखर्जी के घरों से करोड़ों रुपये जब्त किए हैं।

नकदी के अलावा मुखर्जी के आवास से बड़ी मात्रा में सोना, संपत्तियों के दस्तावेज और विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी। इस बीच, ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के उन पांच बैंक खातों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां उन्हें कम से कम दो करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि मुखर्जी द्वारा संचालित कई 'फर्जी कंपनियों' से जुड़े अन्य बैंक खाते भी ईडी की जांच के दायरे में हैं।

ईडी अधिकारी ने कहा, "मुखर्जी के पांच बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन खातों में कुल करीब दो करोड़ रुपए मिले हैं। हमें संदेह है कि इन खातों का इस्तेमाल कई लेन-देन करने के लिए किया गया था और आगे की जांच जारी है।" आपको बता दें कि इससे पहले पार्थ चटर्जी ने कहा था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। 

 

टॅग्स :Partha ChatterjeeटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी