लाइव न्यूज़ :

Video: हाईवे पर नमाज पढ़ने को लेकर यात्रियों से कान पकड़कर मंगवाई गई माफी, पुलिस द्वारा काटे गए चालान

By आजाद खान | Updated: September 15, 2022 09:43 IST

आपको बता दें कि ये यात्री बस में सवार होकर अजमेर जा रहे थे, इस दौरान वे हाईवे पर ही नमाज पढ़ने लगे थे। इसके बाद पुलिस द्वारा इनका चालान काटा गया और कुछ लोगों ने कैमरे पर इनसे माफी भी मंगवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हाईवे पर नमाज पढ़ने को लेकर यात्रियों से माफी मंगवाई गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने यात्रियों के चालान भी काटे है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 17 लोगों द्वारा हाईवे पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस ने उनका चालान काट डाला है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स लोगों को कान पकड़वाकर उनसे माफी मंगवा रहा है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार का है लेकिन इसका वीडियो अब जाकर वायरल हो रहा है। हाईवे पर नमाज पढ़ने को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा भी किया गया था। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि कुछ लोग बस में सवार यात्रियों से कान पकड़वाकर उनसे माफी मंगवा रहे है। आरोप है कि ये यात्री खुले में नमाज पढ़ रहे थे जिसके बाद इन्हे चेतवानी देते उनसे माफी मंगवाया गया है। 

वीडियो में दो शख्स को देखा गया है जो कान पकड़कर माफी मांगते है और कहते है कि गलती हो गई है। वहीं वीडियो के अगले हिस्से में कैमरे के पीछे कुछ लोगों द्वारा यह भी कहते हुए सुना गया कि यूपी में खुले में नमाज पढ़ने बैन है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना तब घटी है जब कुछ यात्री बस से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से अजमेर जा रहे थे। ऐसे में रास्ते में ही कुछ यात्री हाईवे पर एक ढाबा पर उतरे और वहां नमाज पढ़ने लगे। इस  बात की खबर मिलते ही मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राजेश अवस्थी और उनके कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे। 

इस बात की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले यात्रियों के साथ बस को भी थाने ले गई। इसके बाद चालान भी काटा गया और दूसरे दिन सुबह को बस को रवाना किया गया। आपको बता दें कि इस बस में 62 यात्री सवार थे जो राजस्थान जा रही थी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला