लाइव न्यूज़ :

WB: पार्थ चटर्जी के घर में हुई बड़ी चोरी, बदमाशों ने बैग भरकर सामान चुराया और हो गए फरार, लोग समझते रहे ED ने मारा है छापा

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 12:45 IST

हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि मंत्री पार्थ चटर्जी के घर से चोरों ने कौन-कौन से सामान ले गए है। लेकिन यह जरूर कहा जा रहा है बड़े-बड़े बैग में मंत्री के घर से सामान चोरी किए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री पार्थ चटर्जी के 24 परगना वाले घर में चोरी होने की खबर सामने आई है। बदमाशों ने बड़े-बड़े बैग भरकर उनके घर से सामान ले गए है। चोरी के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन उन्हें यह लगा कि यह ईडी द्वारा छापेमारी है।

Partha Chatterjee Latest News: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंत्री के दक्षिण 24 परगना के घर पर चोरी हुई है। इस चोरी में बदमाशों ने बैग भरकर सामान ले गए है। 

जानकारी के मुताबिक, मंत्री के घर पर बदमाशों ने एंट्री ली थी और ताला तोड़कर भारी मात्रा में सामान ले गए। यह घटना बुधवार रात को घटी है जिसे कुछ लोगों ने देखा भी है, लेकिन वह यह समझते रहे की यह ईडी द्वारा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापेमारी हुई है। 

आपको बता दें कि ईडी को मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से अब तक करीब 50 करोड़ कैश मिल चुका है। यही नहीं इस छापेमारी में 4.30 करोड़ रुपए का गोल्ड भी मिला है। इस सोने की छापेमारे को लेकर यह बताया जा रहा है कि इन गहनों में आधा-आधा किलो के छह कंगन भी शामिल है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि पार्थ चटर्जी के दक्षिण 24 परगना के घर पर कल रात चोरी हुई है। इस चोरी में बदमाशों ने ताला तोड़कर बड़े-बड़े बैग में सामान भर कर ले गए है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के वक्त वहां कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन उन्हें लगा कि मंत्री के यहां वाले घर में भी ईडी द्वारा रेड हुई है और ये ईडी के अधिकारी ही है जो सामान बैग में भर कर ले जा रहे है। 

हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन लिया है कि नहीं, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 

एसएससी घोटाले में अब तक

एसएससी घोटाले में ईडी ने अब तक दो घरों से करीब 50 कोरड़ रुपए बरामद किए है। इसके अलावा ईडी को भारी मात्रा में सोने भी मिले है जिसे लेकर मुख्य आरोपी पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता चटर्जी से पूछताछ जारी है। 

उधर, ईडी द्वारा पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने यह खुलासा किया है कि ये जितने भी पैसे है, वह सब पार्थ चटर्जी के है। उसने यह भी बताया कि पार्थ चटर्जी के आदमी उसके यहां आते थे और पैसे रख कर चले जाते थे। अर्पिता ने यह भी कहा कि कभी-कभी पार्थ चटर्जी भी उसके घर आते थे। 

ऐसे में ईडी लगातार शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में जुटी है और ऐसा हो सकता है कि आने वाले दिनों में और नेताओं पर शिकंजा कसा जा सकता है। 

टॅग्स :क्राइमपश्चिम बंगालPartha Chatterjeeएसएससी घोटालाक्राइम न्यूज हिंदीस्टाफ सिलेक्शन कमिशनप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?