लाइव न्यूज़ :

मां के अवैध संबंधों के कारण मानसिक और शारीरिक कष्ट झेला?, 14 वर्षीय लड़के और 8 वर्षीय लड़की ने शिकायत में कहा- मां के प्रेमी ने पीटा और पिता ने परिवार को छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 12:12 IST

आयोग के न्यायिक सदस्य के. बायजुनाथ ने मीनांगडी थाना के प्रभारी (एचएचओ) को बच्चों की शिकायत पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपिता का तबादला कर्नाटक हो गया है और वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है।परेशानी या अन्य धमकियों का सामना करना पड़े तो वे एसएचओ से संपर्क करें।पुलिस ने आयोग को बताया कि पारिवारिक विवादों में कार्रवाई करने की उसकी कानूनी सीमाएं हैं।

वायनाडः केरल मानवाधिकार आयोग ने यहां मीनांगडी पुलिस को दो बच्चों की शिकायत पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के अवैध संबंधों के कारण मानसिक और शारीरिक कष्ट झेलने का आरोप लगाया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय लड़के और आठ वर्षीय लड़की ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि मां के प्रेमी ने उन दोनों को पीटा। उनकी मां के अवैध संबंधों के कारण पिता ने परिवार को छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार, पिता का तबादला कर्नाटक हो गया है और वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है।

उसकी पत्नी एक सरकारी कर्मचारी है। आयोग के न्यायिक सदस्य के. बायजुनाथ ने मीनांगडी थाना के प्रभारी (एचएचओ) को बच्चों की शिकायत पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आयोग ने बच्चों को यह भी निर्देश दिया कि यदि भविष्य में उन्हें अपनी मां या उसके मित्र से किसी प्रकार की परेशानी या अन्य धमकियों का सामना करना पड़े तो वे एसएचओ से संपर्क करें।

पुलिस ने आयोग को बताया कि पारिवारिक विवादों में कार्रवाई करने की उसकी कानूनी सीमाएं हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि बच्चों की मां को चेतावनी दी गई है और माता-पिता को पारिवारिक अदालत में अपना विवाद सुलझाने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल