लाइव न्यूज़ :

Vijayawada Bus Stand: विजयवाड़ा बस स्टैंड पर आरटीसी बस के प्लेटफॉर्म से टकराने से 2 की मौत और 3 घायल, 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2023 12:37 IST

Vijayawada Bus Stand: विजयवाड़ा के बस टर्मिनस पर सोमवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस के प्लेटफॉर्म से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का आश्वासन दिया।पंडित नेहरू बस टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या 12 से टकरा गई, जहां यात्रियों की अत्यधिक भीड़ थी।वाहन को पीछे करने के बजाय चालक आगे बढ़ गया और बस प्लेटफॉर्म से जा टकराई।

Vijayawada Bus Stand: विजयवाड़ा बस स्टैंड पर एक आरटीसी बस के प्लेटफॉर्म से टकरा जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का आश्वासन दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई जब बस, पंडित नेहरू बस टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या 12 से टकरा गई, जहां यात्रियों की अत्यधिक भीड़ थी। क्षेत्रीय प्रबंधक एम. येसु दनम ने कहा, ‘‘वाहन को पीछे करने के बजाय चालक आगे बढ़ गया और बस प्लेटफॉर्म से जा टकराई।’’

विजयवाड़ा बस स्टेशन दोनों तेलुगू राज्यों आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क केंद्र है और विजयवाड़ा-गुंटूर बस सेवा प्रमुख सेवाओं में से एक है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो