लाइव न्यूज़ :

Delhi Vasant Kunj Accident: जीवन की एकमात्र उम्मीद अब खत्म?, मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रेस्तरां कर्मचारी रोहित के परिवार ने कहा- अब किसके सहारे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 09:29 IST

Delhi Vasant Kunj Accident: तीनों युवक मॉल के अंदर एक रेस्तरां में काम करते थे और अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद मुनिरका स्थित अपने किराए के मकान में लौटने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Vasant Kunj Accident: शेफ के तौर पर काम करता था और लगभग 15,000 रुपये प्रति माह कमाता था।Delhi Vasant Kunj Accident: मर्सिडीज एसयूवी (जी63) की टक्कर से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।Delhi Vasant Kunj Accident: कपिल की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।

नई दिल्लीः दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रेस्तरां कर्मचारी रोहित के परिवार ने कहा है कि बेहतर जीवन की उनकी एकमात्र उम्मीद अब खत्म हो गई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रोहित (23) ही उनके परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था, जो एक दिन अपना खुद का रेस्तरां खोलने के लिए पैसे बचा रहा था। उत्तराखंड के चमोली जिले का मूल निवासी रोहित एंबियंस मॉल के अंदर एक रेस्तरां में शेफ के तौर पर काम करता था और लगभग 15,000 रुपये प्रति माह कमाता था।

रविवार तड़के वसंत कुंज में नेल्सन मंडेला मार्ग पर एंबियंस मॉल के पास कथित तौर पर एक मर्सिडीज एसयूवी (जी63) की टक्कर से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों युवक मॉल के अंदर एक रेस्तरां में काम करते थे और अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद मुनिरका स्थित अपने किराए के मकान में लौटने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

 

तभी यह भीषण हादसा हुआ। रोहित के परिवार ने बताया कि वह 20 साल की उम्र से ही अपने माता-पिता और भाई-बहनों का सहारा बना हुआ था। वह हर महीने अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा घर भेजता था और अपने सपनों के रेस्तरां के लिए थोड़ा-बहुत बचा रहा था। रोहित के रिश्तेदार बलवंत सिंह ने अपने आंसू रोकते हुए कहा, ‘‘वह अकेला कमाने वाला था।

हमारा पूरा परिवार उसी पर निर्भर था।’’ उन्होंने बताया कि रोहित शांत स्वभाव का और विनम्र व्यक्ति था, जो कभी किसी पर चिल्लाता नहीं था। सिंह ने कहा, ‘‘आज (रोहित के बिना) हम नहीं जानते कि चीजों को कैसे संभालेंगे। वह बस घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। एसयूवी चालक ने हमारे सारे सपने तोड़ दिए।’’

रिश्तेदारों ने बताया कि रोहित की मौत की खबर ने परिवार को, खासकर उसकी मां को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया जाएगा। उसने यह भी बताया कि घायल हुए अन्य दो व्यक्ति कपिल और ललित उपचाराधीन हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कपिल की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिससड़क दुर्घटनाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज