लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh: ऑटो और लॉरी की टक्कर में आठ स्कूली बच्चे घायल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2023 12:15 IST

Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम (विजाग) में बुधवार सुबह-सुबह एक हादसा हुआ, जब स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ऑटो एक लॉरी से टकरा गया।

Open in App
ठळक मुद्देटक्कर में आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए। यह दुर्घटना विशाखापत्तनम में संगम सारथ थिएटर के पास हुई। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विशाखापत्तनमः आंध्र प्रदेश के  विशाखापत्तनम में संगम शरत थिएटर के पास एक ऑटो और लॉरी की टक्कर में आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए। इस बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस घटना में बेथनी स्कूल के आठ बच्चे घायल हो गए।

ट्रक चालक और क्लीनर ने भागने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद ऑटो चालकों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पुलिस को सौंप दिया है। घायल छात्रों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज किया जा रहा है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में ऑटो सीधे तेज रफ्तार लॉरी से टकराता दिख रहा है।

टक्कर होते ही 2-3 बच्चे गाड़ी से बाहर गिर गए जबकि बाकी लोग पलटे हुए ऑटो में ही फंसे रह गए। लॉरी चालक ने दुर्घटनास्थल से 100 मीटर पहले अपना वाहन रोक दिया। पुलिस जांच चल रही है। स्थानीय पुलिस के हवाले से स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, शुरुआती जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि हादसा ऑटो ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। मामले में आगे की जाँच अभी जारी है और दुर्घटना में शामिल किसी भी ड्राइवर पर किसी कानूनी कार्रवाई की कोई रिपोर्ट नहीं है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा