लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए खुशखबरी, एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर दिखेंगे वसीम अकरम-मैथ्यू हेडन समेत ये दिग्गज

By भाषा | Updated: January 26, 2020 16:28 IST

इस तरह ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के बाहर से इस मैच में खेलने वाले क्रिकेटरों में शुमार हो गये। ऑस्ट्रेलिया के महान टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन भी इस मैच में खेलेंगे।

Open in App

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने उस चैरिटी क्रिकेट मैच में खेलने के लिये उपलब्धता की पुष्टि की जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी के पीड़ितों की मदद के लिये राशि जुटाने के लिये किया जायेगा।

इस तरह ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के बाहर से इस मैच में खेलने वाले क्रिकेटरों में शुमार हो गये। ऑस्ट्रेलिया के महान टेस्ट सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन भी इस मैच में खेलेंगे। क्रिकेट डॉट को डॉट एयू ने इसकी जानकारी दी।

मैच को ‘बुशफायर क्रिकेट बैश’ का नाम दिया गया है जो आठ फरवरी को खेला जायेगा। दान के लिये इसी दिन राष्ट्रमंडल बैंक महिला त्रिकोणीय श्रृंखला का टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा जबकि बिग बैश लीग का फाइनल की राशि भी आग पीड़ितों को दी जायेगी।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज कर्टनी वॉल्श स्टार सुसज्जित रिकी पोंटिंग एकादश और शेन वार्न एकादश के कोच होंगे। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के महान खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स, ब्रैंड हैडिन और माइक हस्सी भी इस मुहिम में जुड़ गये हैं, जिसमें पूर्व सितारे पोंटिंग, वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेट ली, लैंगर, माइकल क्लार्क, शेन वाटसन और एलेक्स ब्लैकवेल शामिल हैं। स्टीव वॉ और मेल जोंस भी इस मुहिम में शामिल होंगे, हालांकि वे खेलेंगे नहीं।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियायुवराज सिंहवसीम अकरमसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला