लाइव न्यूज़ :

हत्या के सात मामलों में वांछित गैंगस्टर दिल्ली में गिरफ्तार, सिर पर था 75 हजार रुपये का इनाम

By भाषा | Updated: March 8, 2020 06:04 IST

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने शनिवार को बताया कि गैंगस्टर की पहचान दक्षिणी दिल्ली के रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य एवं गाजियाबाद निवासी विक्की के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने हत्या के सात मामलों में शामिल 28 वर्षीय एक कुख्यात गैंगस्टर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसपर कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने शनिवार को बताया कि गैंगस्टर की पहचान दक्षिणी दिल्ली के रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य एवं गाजियाबाद निवासी विक्की के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस ने हत्या के सात मामलों में शामिल 28 वर्षीय एक कुख्यात गैंगस्टर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसपर कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने शनिवार को बताया कि गैंगस्टर की पहचान दक्षिणी दिल्ली के रोहित चौधरी गिरोह के सदस्य एवं गाजियाबाद निवासी विक्की के रूप में हुई है।

कुशवाह ने कहा कि विक्की एक साल से फरार था और उसे शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि विक्की पर दिल्ली पुलिस ने 25 हजार रुपये और उप्र पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस ने बताया कि विक्की हत्या के सात मामलों सहित 15 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था। मई 2019 में विक्की और उसके साथियों ने दिल्ली के साकेत मॉल के पास प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य प्रिंस चौधरी की हत्या कर दी थी।

पिछले साल जुलाई में विक्की ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी