लाइव न्यूज़ :

2 साल के बच्चे को आया ने पेट में मारा घूंसा, गर्दन पकड़कर पटका...बाल पकड़कर खींचा, वायरल वीडियो पर पुलिस ने की यह कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: June 15, 2022 07:55 IST

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आया बच्चे को मार रही है और उस पर अत्याचार कर रही है। वीडियो में यह भी देखा गया कि बच्चा आया से काफी दरा दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदो साल के बच्चे पर आया द्वारा अत्याचार करने का मामला सामने आया है।इस घटना का खुलासा सीसीटीवी कैमरे द्वारा हुआ है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक आया द्वारा दो साल के बच्चे पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्चे की देखरेख कर रही आया को बच्चे को मारते और पीटते हुए देखा गया है। बच्चे के माता पिता को इस घटना की जानकारी तब मिली जब बच्चा बीमार और काफी कमजोर दिखाई देने लगा था और इसके बाद उन लोगों ने  घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाया। वीडियो के आधार पर आया को पुलिस ने आरोपी पाया और उस पर कार्रवाई भी की। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

आजतक की एक खबर के मुताबिक, यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी का है। यहां पर रहने वाले एक नौकरीपेशा दंपत्ति ने अपने दो साल के बेटे की देखभाल के लिए एक आया रखा था। चार महीने पहले ही इस दंपत्ति ने चमन नगर निवासी रजनी चौधरी को काम पर रखा था जिसे वे महीने के पांच हजार और खाना देते थे। आया का काम था कि जब दंपत्ति काम पर तवे जाए तो वे उनके बच्चे का ख्याव रखे। 

महिला बच्चे का खाना बनाकर दिन के 11 बजे काम को चली जाती थी और दंपत्ति शाम को वापस घर आते थे। इस दौरान उनका बच्चा बीमार, कमजोर और गुमसुम दिखने लगा था जिसे लेकर दंपत्ति को आया पर शक हुआ। माता पिता ने जब बच्चे को डॉक्टर को दिखाया तो यह पता चला की बच्चे की आंत में सूजन है और वह मानसिक दबाव में है। इस के बाद दंपत्ति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। 

ऐसे बच्चे को आया रखती थी बच्चे को 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आया बच्चे का देख रेख कर रही है। वीडियो में यह देखा गया कि आया कभी बच्चे का बाल खींचते हुए उसे ले जा रही है तो कभी वह उसे घूंसा से मार रही है। आया को बच्चे के शर्ट को पकड़कर उठाते हुए भी देखा गया है। 

आया द्वारा बच्चे के साथ गलत सलूक करने के कारण वह बीमार पड़ गया था। इस घटना के आधार पर माता पिता ने आया के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है जिसके बाद आरोपी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एएसपी संजय अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी आया पर धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है।  

टॅग्स :Madhya PradeshCrimeजबलपुरक्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप