लाइव न्यूज़ :

Video: महिला ने की कुत्ते की जमकर पिटाई, गले का पट्टा पकड़ 5 से 6 बार जमीन पर पटका

By आजाद खान | Updated: September 11, 2022 11:51 IST

आपको बता दें कि इस 31 सेकेंड के वीडियो में महिला को कई बार कुत्ते को उठा-उठा कर पटकते हुए देखा गया है। ऐसे में इस घटना को लेकर महिला के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडया पर एक महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला एक कुत्ते को बेरहमी से पिटते हुए दिखाई दे रही है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद इसके जांच के आदेश दे दिए गए है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला को बीच सड़क में कुत्ते को पटक-पटक मारते हुए देखा जा रहा है। इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे महिला कुत्ते की पिटाई कर रही है। 

घटना के सामने आने के बाद इसके जांच के आदेश दे दिए गए है। ऐसे में महिला के इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक महिला पहले कुत्ते को खूब पिटती है और फिर उसे उठा-उठा कर पटकती है। वीडियो के शुरू में यह देखा गया है कि एक महिला कुत्ते को पीट रही है। ऐसे में वहां मौजूद लोग इस घटना को देख रहे है पर कोई महिला को रोक नहीं रहा है। 

वीडियो के दूसरे हिस्से में यह देखा गया है कि महिला कुत्ते के गले में लगे पट्टे को पकड़ कर उसे उठा-उठा कर पटक रही है। ऐसे में महिला ने कुत्ते को चार से पांच बार पटकी है जिससे उसकी हालत खराब हो गई है। 

इस 31 सेकेन्ड के वीडियो के अन्त में यह देखा गया महिला को वहां मौजूद लोग उसे रोक रहे है और उससे कुत्ते को छोड़ाया है। 

घटना के जांच के आदेश दिए गए

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद मामले के जांच के आदेश दे दिए गए है। ऐसे में थाना सिकंदरा पुलिस टीम को इस घटना को लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स महिला की हरकत को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशआगराPoliceवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली