लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास लड़की को पिटते हुए गाड़ी में जबरन बैठाने का वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस

By आजाद खान | Updated: March 19, 2023 12:50 IST

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर यह युवक महिला को इस तरीके से क्यों घसीटते हुए कार में बैठा रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि उन लोगों ने गाड़ी और ड्राइवर की पहचान कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास घटी एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की को युवक द्वारा जबरन पकड़ने और उसे गाड़ी में बैठाते हुए देखा गया है। मामले में बोलते हुए पुलिस ने इस पर शुरुआती जानकारी दी है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक द्वारा एक लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाते और उसे मारते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक युवक एक लड़की को बीच रास्ते से पकड़कर उसे जबरन खींचते हुए गाड़ी की ओर ले जाता है और उसे फिर उसे कार में घुसा देता है। 

हालांकि वीडियो में दिखाी देने वाला युवक और लड़की कौन, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन इसे लेकर दावा है कि यह घटना दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास घटी है। ऐसे में पुलिस के तरफ से घटना को लेकर शुरुआती जानकारी दी गई है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि बीच सड़क पर एक कार खड़ी है और उसमें एक युवक द्वारा एक लड़की को बैठाया जा रहा है। वीडियो में देखा गया है कि युवक लड़की को पकडे़ हुए है और उसे गाड़ी में धक्का देकर बैठा रहा है। हालांकि इस घटना को एक दूसरे शख्स द्वारा चलती गाड़ी से अपने कैमरे में कैद किया गया है। 

ऐसे में इस छोटे क्लिप को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे है। हालांकि मामले में पुलिस ने शुरुआती जानकारी दी है और कहा है कि उन लोगों ने वीडियो में दिखने वाली गाड़ी और इसके ड्राइवर की पहचान कर ली है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा है

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि वीडियो में जो कार दिखाई दे रही है वह गुरुग्राम के रतन विहार की है। ऐसे में पुलिस की एक टीम को इलाके में भेजा गया है ताकि कोई जानकारी मिल सके। मामले में पुलिस ने आगे कहा है कि शुरुआती जानकारी के आधार पर यह पता चला है कि दो लड़के और एक लड़की ने रोहिणी से उबर के माध्यम से विकासपुरी के लिए एक राइड बुक की थी। ऐसे में रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी और फिर लड़की कैब छोड़ना चाहती थी। 

ऐसे में पुलिस ने आगे कहा है कि वीडियो में यह दिख रहा है कि लड़का लड़की को धकेलते हुए कार में बैठा रहा है। वे इसकी जांच कर रहे है और जैसे ही आगे इसमें कोई जानकारी आते है, उसे शेयर किया जाएगा।  

टॅग्स :क्राइमदिल्लीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई