लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद के बेटे असद के मोबाइल से मिला युवक की पिटाई का वीडियो, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 24, 2023 17:45 IST

असद के मोबाइल से पुलिस को एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो मिला है। वीडियो में कुछ लड़के ज़मीन पर बैठे एक शख्स की बुरी तरह से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उस शख्स की लात-घूंसो और बेल्ट के साथ पिटाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअसद के फोन से माफियागिरी के सबूत मिलेयुवक की पिटाई की वीडियो सामने आयाअसद का फोन पुलिस के कब्जे में हैं

प्रयागराज: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का यूपी एसटीएफ ने झांसी में एकाउंटर कर दिया था। असद का मोबाइल पुलिस के कब्जे में ही था और अब जांच के दौरान इस मोबाइल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दरअसल असद के मोबाइल से जो वीडियो मिला है उसमें  दिखाई दे रहे लोग एक युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं। वीडियो जनवरी 2021 का बताया जा रहा है। ये भी सामने आया है कि  यह वीडियो लखनऊ के फ्लैट का है, जहां असद रहता था। हालांकि वीडियो में असद नहीं दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि असद ने ही ये वीडियो शूट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असद लोगों को पकड़ कर अपने फ्लैट पर बुलवाता था और प्रताड़ित करता था। बाद में इन वीडियोज के व्हाट्सऐप से फैलाया जाता था जिससे कि असद का आतंक बन सके।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक अर्धनग्न अवस्था में फर्श पर बैठा हुआ है। उसे बेल्ट और पैर से मारा जा रहा है। युवक बेहद डरा हुआ दिखाई दे रहा है। असद के मोबाइल से मिला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एनकाउंटर में मारे गए असद को फोन से कई तस्वीरें भी मिली हैं। उसके चेहरे पर डॉन लिखी तस्वीर सामने आई है। 

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद इन दोनों माफियाओं से जुड़े कई अन्य राज भी सामने आ रहे हैं। प्रयागराज के चकिया स्थित अतीक के दफ्तर से पुलिस को  पहले तल पर एक महिला की साड़ी और कुछ अन्य कपड़े मिले हैं। आशंका है कि किसी महिला की यहां हत्या की गई है। इसके बाद उसका शव कहीं बाहर फेंक दिया गया। इस जगह से एक चाकू भी बरामद हुआ और यहां खून के धब्बे दिखाई दिए।

चकिया कर्बला स्थित माफिया अतीक अहमद के इस दफ्तर को दो साल पहले योगी सरकार ने ध्वस्त कर दिया था। अब खून के धब्बे मिलने के बाद फएसएल की टीम वहां पहुंची और नमूने लिए।

टॅग्स :वायरल वीडियोअतीक अहमदप्रयागराजउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा