लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: नाबालिग से 6 महीने तक लगातार करता रहा दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 22, 2018 13:45 IST

पुलिस ने बताया कि जनवरी से लेकर अबतक युवक ने किशोरी के साथ विभिन्न मौकों पर बलात्कार किया और इसके बारे में बताने पर बलात्कार का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी थी।

Open in App

मुजफ्फरनगर, 22 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक ने कुछ महीनो तक 15 साल की एक किशोरी के साथ बलात्कार किया, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी से लेकर अबतक युवक ने किशोरी के साथ विभिन्न मौकों पर बलात्कार किया और इसके बारे में बताने पर बलात्कार का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी थी।

उन्होंने बताया कि उसने एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया साइट पर अपलोड की जिसके बाद कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया । उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।सिंह ने बताया कि पीड़ित को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अलवर: 7 माह की बच्ची से रेप, 22 दिनों के भीतर कोर्ट ने सुनाई आरोपी को मौत की सजा

वहीं, मुजफ्फरनगर में ही 23 वर्षीय महिला के साथ दोस्त के पति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। सिविल लाइन थानाध्यक्ष डी के त्यागी ने कहा कि आरोपी ने खुद को उसकी दोस्त का देवर बताया था और उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव भी रखा था। उन्होंने कहा कि महिला के मुताबिक उसकी दोस्त ने भी आरोपी से अपने रिश्ते के बारे में झूठ बोला था।

ये भी पढ़ें: बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में ससुर ने देखा, गंवानी पड़ी जान!

अधिकारी ने कहा कि महिला ने दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अभी फरार है। सिविल लाइंस थाने में कल इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि दंपति के दिल्ली स्थित घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला