लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: प्रेमी जोड़े को लड़की के घरवालों ने अपहरण कर लगाया करंट, मरा समझकर फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 14:29 IST

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्हें घटना की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि दीपक (23) महोबा जिले के एक गांव में अपनी बुआ के घर में रहता है, वहां की 20 वर्षीय युवती से पिछले तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देहमीरपुर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्हें घटना की शिकायत मिली है। दूसरी जगह शादी तय होने पर युवती 29 जनवरी को उसके पास आ गई थी, जहां से उसके परिजन दोनों को साथ ले गए।

उत्तर प्रदेश स्थित हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र  अंतर्गत अतरा बरौली खरका गांव से एक प्रेमी जोड़े को कथित रूप से अपहृत करने और करंट लगाने के बाद उन्हें मरा समझकर फेंके जाने का मामला सामने आया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्हें घटना की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि दीपक (23) महोबा जिले के एक गांव में अपनी बुआ के घर में रहता है, वहां की 20 वर्षीय युवती से पिछले तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दूसरी जगह शादी तय होने पर युवती 29 जनवरी को उसके पास आ गई थी, जहां से उसके परिजन शोधन, धर्मेंद्र, नितिन और लक्ष्मण 30 जनवरी की रात दोनों को अपहृत कर महोबा ले गए और मझलवारा व सूपा गांव के बीच एक ट्यूबवेल में दोनों को करंट लगा दिया।

वे लोग उनके बेहोश होने पर उन्हें मरा समझकर वहीं फेंककर भाग गए। एसपी ने बताया कि युवक और युवती के पैरों में करंट लगने के जख्म हैं, दोनों को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशऑनर किलिंगहमीरपुरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?