लाइव न्यूज़ :

यूपी पुलिस की 'गुंडागर्दी', सरेआम वाहन चेंकिग के नाम पर शख्स की बेरहमी से की पिटाई, हुये सस्पेंड

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 13, 2019 11:16 IST

मोटर वाहन संसोधन विधयेक-2019 एक सितंबर से लागू होने के बाद जहां चालान कटने की खबरें आ रही हैं तो वहीं वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस वालों के ज्यादतियों की भी खबरें सामने आ रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के दो पुलिस वालों ने मिलकर एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी है। मामले में जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने दोनों पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। शुरुआती जांच में ये पता चल पाया है कि पीड़ित शख्स और पुलिसकर्मियों के बीच ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद पुलिन युवक की पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया था। 

मोटर वाहन संसोधन विधयेक-2019 एक सितंबर से लागू होने के बाद पुलिस वालों के ज्यादतियों की भी खबरें सामने आ रही है। सिद्धार्थनगर जिले के पुलिस ने हेलमेट न लगाने और गाड़ी का पेपर ना होने की वजह से एक लड़के को पुलिस सब इंस्पेक्टर और सिपाही ने लात-घूसों से पिटाई की है। 

एक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक घटना सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थानाक्षेत्र के सकारपार पुलिस चौकी के पास की है। चौकी प्रभारी देवेंद्र मिश्र और एक हेड कॉन्स्टेबल वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से एक रिंकू पांडेय नाम का शख्स गुजरा, जिसे पुलिस ने वाहन चेकिंग के लिये रोका। रिंकू पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से जल्दबाजी में घर से निकला था और वह पास के इलाके का ही रहने वाला है। इसी बात पर पुलिस वालों ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि पुलिस पिटाई करते वक्त गालियां भी दे रहे थे। 

 रिंकू पांडेय के साथ जब ये घटना हुई तो उसके साथ उसका एक छोटा भतीजा भी था, जो पास खड़ा होकर चाचा की पिटाई होते देख रो रहा था। लेकिन फिर भी पुलिस वालों ने रिंकू पांडेय को पीटना नहीं छोड़ा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला