लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पकड़ा गया कॉलगर्ल रैकेट, गरीब घर की मासूम बच्चियों को ऐसे बनाया जाता था शिकार

By भाषा | Updated: September 4, 2018 18:42 IST

यह गेस्ट हाउस नोएडा के सेक्टर 15 स्थित नया बास गांव में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App

नोएडा, 04 सितंबर:  किशोरियों को अगवा कर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेलने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को गेस्ट हाउस के संचालक को गिरफ्तार किया। चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर आठ में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 20 में एक सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को सेक्टर आठ में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर संतोष व उसके साथी सौरव, प्रीति व मोहम्मद हाकीम ने अगवा कर देह व्यापार का धंधा करने वालों को बेच दिया है। एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सितंबर को ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पास से 90 हजार रुपए नगद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस ने इस धंधे में संलिप्त एक गेस्ट हाउस के संचालक को आज गिरफ्तार किया है। यह गेस्ट हाउस नोएडा के सेक्टर 15 स्थित नया बास गांव में चल रहा था। पुलिस के अनुसार यह लोग गरीब घर की मासूम बच्चियों को हाई प्रोफाइल लाइफ जीने का प्रलोभन देकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देते थे। पुलिस इनके पास से मिले मोबाइल फोन के डाटा के माध्यम से इनके ग्राहकों की तलाश कर रही है।

टॅग्स :नॉएडासेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

क्राइम अलर्टगर्भपात कराओ, बच्चा नाजायज?, 150 दिन पहले ट्विशा शर्मा का विवाह समर्थ सिंह से हुआ था?, 5 माह बाद मौत, परिवार ने कहा-चरित्र पर बार-बार सवाल

भारतनोएडा में श्रमिक हिंसक आंदोलन, 11 अधिकारी पर गाज?, 5 अपर पुलिस उपायुक्त और 6 सहायक पुलिस आयुक्त का तबादला, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया उलटफेर?

ज़रा हटकेNoida Pizza Viral Video: आरोपी मुजम्मिल अरेस्ट, थूककर बनाता था पिज्जा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल