लाइव न्यूज़ :

नोएडा: युवा व्यापारी के मर्डर से पुलिस पर उठा सवाल, प्रदर्शनकारी करेंगे शव के साथ विरोध

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 26, 2018 12:27 IST

नोएडा भंगेल में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी को गोलिया से भूना, एसएसपी लव कुमार ने क्राइम ब्रॉन्च के साथ दिए जांच के आदेश।

Open in App

नोएडा, 26 फरवरी;  दिल्ली से सटे नोएडा में एक युवा व्यापारी की रविवार 25 फरवरी को हत्या कर दी गई है। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी के पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। व्यापारी के बेटे की इस घटना के बाद मौत हो गई। बदमाश इसके बाद युवक के हाथ से रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए उग्र भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और अस्पताल के बाहर एक पीसीआर में तोड़फोड़ की। जिसके बाद हॉस्पिटल के बाहर पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दिया है। 

जानें मामले क्या कहा एसएसपी लव कुमार ने 

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार 25 फरवरी की रात की है। जब एक व्यापारी का पुत्र अपनी दुकान बंद कर वापस आ रहा था। तभी लूट के इरादे से कुछ बदमाश आए और युवक पर हमला करने लगे। शख्स में अपने बचाव में विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। मामले में एसएसपी लव कुमार ने बताया है कि कैश कितना लूटा गया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए नोएडा पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम के साथ मिलकर काम करेगी। एसएसपी लव कुमार ने यह भी बताया कि घटना के वक्त मृतक के पिता भी साथ में थे। जिनसे बात होने पर ही पूरे घटना की जानकारी अच्छे से मिल पाएगी। 

शव को लेकर करेंगे विरोध 

 विरोध प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तब आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती, या पुलिस इसमें कोई सख्त कदम नहीं उठाती वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे और शव के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि वह विरोध वहीं करेंगे जहां युवक की हत्या हुई थी। 

 व्‍यापार मंडल ने नोएडा पुलिस को दी चेतावनी

वहीं, व्‍यापार मंडल भी इस विरोध में उतर आया है। व्‍यापार मंडल के अध्‍यक्ष नरेश कुच्‍छल ने नोएडा के कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर आरोपी को 24 घंटे के अंदर पकड़ा नहीं गया तो व्‍यापार मंडल एक बड़ा आंदोलन करेगा। बता दें कि मृतक का नाम दिवाकर कंसल है। जो 22 साल का था। इनका गेझा रोड भंगेल में किराना की दुकान है और वे परिवार के साथ भंगेल में रहते थे।

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?