लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh News: सिद्धार्थनगर और बदायूं में तालाब में नहाते वक्त डूबने से पांच नाबालिग की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2023 15:09 IST

Uttar Pradesh News: पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों किशोरों के शवों तालाब से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगांव गढ़िया नूरपुर में स्थित सोत नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई।तीनों किशोरों के शवों तालाब से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे।

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में नहाते समय पांच नाबालिग डूब गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र में एक तालाब में नहाते वक्त डूबने से तीन किशोरों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी गौरव (13), नारायण (15) तथा सागर (14) रविवार को तालाब में नहाने गए थे।

तभी गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों किशोरों के शवों तालाब से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदायूं से मिली खबर के अनुसार जिले के कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया नूरपुर में स्थित सोत नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई।

दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे। कादर चौक के थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम बच्चे नदी में नहाने गए थे। बाढ़ के पानी से उफनाई नदी में जब दो बच्चे हरवेश (12) व रोहित (11) डूबने लगे तो किनारे खड़े अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

बच्चों की शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और डूबते हुए बच्चों को निकालने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों ने दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि हरकेश पास के गांव चौड़ेरा के सरकारी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था, जबकि रोहित गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए