लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आगरा में बेहोश पड़े शख्स पर किया पेशाब, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 25, 2023 10:51 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स के ऊपर दूसरे शख्स द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश के सीधी जैसी हुई घटना बेहोश शख्स पर युवक ने किया पेशाब पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

आगरा: हाल ही में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी मजदूर पर ऊंची जाति के शख्स द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया था। अब ऐसी ही शर्मसार करने वाली घटना यूपी के आगरा से सामने आई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बेहोश और घायल हालत में सड़क पर सो रहा है। तभी एक अन्य व्यक्ति उसके पास आता है और उस पर पेशाब करने लगता है। होश में आने के बाद पीड़ित को आरोपी के पैर छूते हुए भी देखा जा सकता है। 

चार महीने पहले की घटना 

जानकारी के मुताबिक, घटना चार महीने पहले की है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान आदित्य के रूप में हुई है। इस घटना का वीडियो आरोपी के दोस्त ने ही बनाया है। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो पर डीसीपी सूरज राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया।

पीड़ित ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, हालांकि, पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पता चला है कि वीडियो 2-3 महीने पुराना है। मुख्य आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित और आरोपी एक ही गिरोह के हैं और ऐसा लगता है कि यह आपसी दुश्मनी के कारण हुई घटना है। 

आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को आदित्य और अतुस दोनों को हिरासत में लिया गया और मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई।

बाद में, पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी एक होटल में तोड़फोड़ के मामले में जेल जा चुका है।

फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है और पुलिस का कहना है कि आरोपियों को इस मामले में उचित सजा मिलेगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगरावायरल वीडियोसोशल मीडियाup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली