लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरीः तीन साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद, पिता ने लगाया रंजिश में हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: September 3, 2020 20:29 IST

पुलिस ने बताया कि शव बच्ची के गांव में उसके घर के पास के एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। बच्ची बुधवार से लापता थी। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लेखराम ने पुरानी दुश्मनी के कारण बेटी की हत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण यह हत्या हुई।शिकायत में आरोप लगाया हे कि आरोपी ने दुश्मनी के कारण उसकी बेटी का पहले अपहरण किया बाद में मार दिया। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

लखीमपुर खीरीः जिले के सिंहाई इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार को तीन साल की बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण यह हत्या हुई।

पुलिस ने बताया कि शव बच्ची के गांव में उसके घर के पास के एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। बच्ची बुधवार से लापता थी। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लेखराम ने पुरानी दुश्मनी के कारण बेटी की हत्या की है।

उन्होंने पुलिस को दी गयी शिकायत में आरोप लगाया हे कि आरोपी ने दुश्मनी के कारण उसकी बेटी का पहले अपहरण किया बाद में मार दिया। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता लग सके। लखीमपुर जिला हाल में सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले 17 साल की एक लड़की का शव उसके गांव के बाहर मिला था। वह छात्रवृत्ति का फार्म भरने गयी थी तभी उसकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी।

नीमगांव पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत उसके गांव के बाहर एक खाली तालाब में लड़की का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ था। इससे पहले जिले में एक 13 साल की लड़की के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस के मुताबिक लड़की दोपहर बाद अपने घर से खेत में गयी थी, शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो एक गन्ने के खेत में उसका शव बरामद हुआ। यह दोनों घटनायें पिछले महीने की है। इसके बाद विपक्षी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हो गये और इन दोनो दलों ने खराब कानून-व्यवस्था का मुददा उठाया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?