लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: बागपत में अस्पताल से भागा संक्रमित व्यक्ति गिरफ्तार, तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल था

By भाषा | Updated: April 7, 2020 15:44 IST

बागपत की जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने 'भाषा' को फोन पर बताया कि ''फरार नेपाली नागरिक को सीएचसी के पास ही एक स्थान से मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया और उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''

Open in App
ठळक मुद्देतबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुआ नेपाली नागरिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से भाग गया था।गौतम ने बताया कि नेपाली व्यक्ति को पकड़ने के लिये पुलिस विभाग की दस टीमें लगायी गयी थी।

बागपतः बागपत जिले के खेकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भागने वाले संक्रमित व्यक्ति को मंगलवार दोपहर पकड़ लिया गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुआ नेपाली नागरिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से भाग गया था। बागपत की जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने 'भाषा' को फोन पर बताया कि ''फरार नेपाली नागरिक को सीएचसी के पास ही एक स्थान से मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया और उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''

गौतम ने बताया कि नेपाली व्यक्ति को पकड़ने के लिये पुलिस विभाग की दस टीमें लगायी गयी थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर उसका फोटो वायरल किया गया था। सीएचसी के पास स्थित ईंट के भट्टे में काम करने वाले मजदूरों ने इस व्यक्ति की जानकारी दी।

बागपत में कोरोना वायरस से संक्रमित मिला यह दूसरा व्यक्ति है जो दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बागपत के रटौल गांव के एक मदरसे में ठहरा था। मुख्य चिकित्साधिकारी आर के टण्डन के अनुसार दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में देश -विदेश से आए लोगों ने तबलीगी जमात कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उनमें से नेपाल के रहने वाले 27 लोग रटौल आए थे। पुलिस ने सभी को बागपत के बालैनी में श्रीकृष्ण इंटर कालेज में बनाए गए पृथक वास केंद्र में भेज दिया था।

इनमें से एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ गई थी। जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद चार अप्रैल की रात को उसे खेकड़ा सीएचसी में भर्ती करा दिया गया था। वहां से वह सोमवार रात खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। जिलाधिकारी शंकुतला गौतम ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की जा रही है। मरीजों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाएंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनानेपालउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला