लाइव न्यूज़ :

पहले गैंगरेप फिर महिला को नग्न अवस्था में घुमाया,  4 दिन बाद हिरासत में लिया गया आरोपी

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 4, 2018 17:18 IST

हमीरपुर: पीड़िता के पति ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, जब मेरी पत्नी को नग्न अवस्था में घुमाया जा रहा था, तब मैंने पुलिस से जाकर इस बात की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Open in App

लखलऊ, 4 जुलाई:  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में महिला से गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले पुलिस ने आरोपियों को चार दिन बाद हिरासत में लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमीरपुर जिले के एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा है कि आईपीसी की धारा 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

 महिला ने 29 जून को थाने में दी तहरीर दर्ज की थी। महिला के सामूहिक दुष्कर्म के आरोप पर सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इसमें गैंगरेप का मामला सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में यह ममाला छेड़खानी और धमकाने का लग रहा है।  

पश्चिम बंगाल: रस्सी से बंधी तालाब में तैरती मिली बीजेपी कार्यकर्ता की लाश, अमित शाह ने की निंदा

मामला हमीरपुर कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने आरोप के मुताबिक उसके चार पड़ोसियों ने ही मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया है। रेप के बाद आरोपियों ने महिला को बिना कपड़े के नग्न अवस्था में घुमाया भी है। महिला के मुताबिक आरोपियों ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ रॉड से हमला किया। महिला के पति के मुताबिक उसे जब उसकी पत्नी रेप के मिली तो वह बिन कपड़ों के थी।

पति ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, जब मेरी पत्नी को नग्न अवस्था में घुमाया जा रहा था, तब मैंने पुलिस से जाकर इस बात की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, गांव वाले भी इस सारे तमाशे को देख रहे थे।  

घटना 29 जून की है, जब महिला अपने घर पर अकेले थी। गांव निवासी कुंवर बहादुर समेत 4 लोग घर के अंदर घुस आए। चार लोगों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बाकी मारपीट कर चले गए। पुलिस ने उसी दिन आरोपी मेहंदू निषाद, लोधेराम, छोटेलाला व बहादुर तिवारी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। मगर महिला की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह