लाइव न्यूज़ :

UP: नाली के पानी से नारियल धोता था ठेले वाला, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: June 6, 2023 17:53 IST

वीडियो में यह देखने को मिला है कि कैसे एक नारियल वाला गंदी नाली का पानी बोतल में निकाल रहा है और उसे नारियल पर छिड़क रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने पर उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक नारियल वाले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उसे नारियल पर नाली का पानी छिड़कते हुए देखा गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उस पर कार्रवाई हुई है।

लखनऊ:  यूपी के नोएडा में पुलिस द्वारा एक नारियल बेचने वाले को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नारियल बेचने वाले को नाली से पानी निकालकर नारियल पर छिड़कते हुए देखा गया है। ऐसे में नारियल बेचने वाले की इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया था जो देखते ही देखते वायरल हो गया था। 

घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस ने भी इस पर एक्शन लिया और यूपी पुलिस ने ट्वीट को नोएडा पुलिस को टैक करते हुए लिखा कि "कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यककार्यवाही हेतु।" इसके बाद नारियल बेचने वाले पर कार्रवाई हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि नारियल बेचने वाला अपने ठेले से एक बोतल ले जाता है और पास के नाली से उसमें पानी भर लेता है। इसके बाद वह वापस ठेले पर आता है और वहां पानी छिड़कता है। वह इस प्रक्रिया को कई बार दोहराता है और इसी तरीके से नारियल पर पानी छिड़कता जाता है। 

ऐसे में वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया था। वीडियो के आधार पर नारियल बेचने वाला पर कार्रवाई हुई है। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार नारियल बेचने वाले का फोटो भी ट्वीट किया है और लिखा है कि "उक्त प्रकरण में थाना बिसरख पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।"

क्या है पूरा मामला

नोएडा जिले में थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के बाहर नारियल पानी बेचने वाले एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर एक वीडियो आने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें वह नारियलों पर नाली का पानी छिड़कता हुआ नजर आ रहा है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो आया जिसमें आरोपी नाली से गंदा पानी एक बोतल में भर कर उसे अपने ठेले पर रखे नारियलों पर छिड़कते नजर आ रहा है। 

पुलिस ने की कार्रवाई

सिंह के अनुसार, इस विक्रेता का नाम समीर (28 वर्ष) है और वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 270 तथा 504 के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। उनके अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि धूल के कारण उसके नारियल गंदे हो गए थे और उसने जल्दबाजी में नाली के पानी से नारियल धोए। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोPoliceग्रेटर नोएडा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?