लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत, कई घायल, सांप के काटने से बालिका मरी

By भाषा | Updated: May 27, 2020 20:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देतेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पहले मोटरसाइकिल सवार जमुना यादव (43) को कुचल दिया। भाग रहे चालक ने पैदल जा रहीं महिलाओं- मालती देवी (43), अनीता देवी (40) और फूलमती (40) को भी कुचल दिया।

फतेहपुरः जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सुल्तानपुर घोष थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ए.के. मिश्रा ने बताया कि "यह भीषण सड़क हादसा थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के निकट बुधवार दोपहर में हुआ है।" उन्होंने बताया कि "तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर पहले मोटरसाइकिल सवार जमुना यादव (43) को कुचल दिया।

इसके बाद भाग रहे चालक ने पैदल जा रहीं महिलाओं- मालती देवी (43), अनीता देवी (40) और फूलमती (40) को भी कुचल दिया।" एसएचओ ने बताया कि "इस हादसे में जमुना यादव, मालती और अनीता की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि फूलमती गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

फूलमती को सरकारी अस्पताल भेजा गया है।" मिश्रा ने बताया कि "हादसे के बाद चालक बोलेरो को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया जिसे कब्जे में लिया गया है।" उन्होंने बताया कि "इस संबंध में बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है और तीनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गए हैं।"

इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार जीप के खड़े ट्रक से टकराने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने यहां बताया कि तड़के करीब तीन बजे छत्तीसगढ़ के राजनाद गांव से कासगंज जा रहे लोगों से भरी एक जीप बकेबर थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर परसूपुरा गांव के पास एक खड़े ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में रेखा देवी (40), उनके बेटे पंकज (18) तथा बंटी (13) नामक एक अन्य लड़के की मौत हो गयी। तोमर ने बताया कि जीप सवार सभी लोग एक लड़की की शादी के सिलसिले में कासगंज जा रहे थे। दुर्घटना में पांच अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक पृथक-वास केंद्र में छह वर्षीय एक बालिका की सांप के काटने से मौत हो गयी। नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सोमवार को तडके हुई इस घटना के वक्त बेतालघाट में बने पृथक-वास केंद्र में पलंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण बालिका अपने परिवार के साथ फर्श पर सोई हुई थी।

उन्होंने बताया कि बालिका को बेतालघाट के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । बेतालघाट के तल्ली सेठी इलाके में एक खाली पडे स्कूल की इमारत को पृथक-वास केंद्र के रूप में परिवर्तित किया गया है ।

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में उप निरीक्षक राजपाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी उमेश जोशी और सहायक अध्यापक करन सिंह के खिलाफ 304 ए (लापरवाही के कारण मौत होना) भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहां रह रहे लोगों के अनुसार परिवार ने राजपाल सिंह को पहले ही आसपास घनी झाड़ियां होने से सांपों के आने और काटने के खतरे के बारे में बताया था। बालिका का परिवार हाल में दिल्ली से लौटा था जिसके बाद उसे पृथक-वास में रखा गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखण्डUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने