लाइव न्यूज़ :

VIDEO:रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को क्लीन चिट, बोले- निम्म स्तर के लोग हैं

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2018 01:50 IST

रेप का आरोप लगाने वाली युवती ने सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। पीड़िता के पिता की जेल में मौत हो गई है।

Open in App

लखनऊ, 10 अप्रैल:  उत्तर प्रदेश की बांगरमऊ सीट से भारतीय बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को  गृह विभाग की ओर से क्लीन चिट दे दी गई है।

एफआईआर में दर्ज नहीं बीजेपी विधायक का नाम

प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया गया कि मैजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत दर्ज बयान में पीड़िता ने कहीं भी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम नहीं लिया था। गृह विभाग के मुताबिक  मैजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुए बयान में पीड़िता ने विधायक  सेंगर पर रेप का आरोप नहीं लगाया है। इस मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। 

विधायक ने आरोप से किया इनकार 

वहीं इसी बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने विधायक सेंगर की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह साफ-साफ कहते नजर आ रहे हैं, यह सब निम्न स्तर के लोग हैं। यह अपराधियों की साजिश है। हालांकि आपको बता दें कि विधायक सेंगर ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं है। अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप है तो उनकी जांच होनी चाहिए और कड़ी से कड़ी जांच होनी चाहिए। 

पीड़िता की बहन ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग 

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के बयान का जिक्र करते हुए पीड़िता की बहन ने कहा, 'मेरे पिता की मौत हो चुकी है और अब वह कह रहे हैं कि एक्शन लिया जाएगा। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि अरुण सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखी जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। मैं इंसाफ चाहती हूं।' 

क्या है पूरा मामला 

यूपी के उन्नाव की एक महिला ने बीती रविवार को मीडिया से बताया कि मेरे साथ बीजेपी विधायक ने अपने साथियों संग मिलकर रेप किया। मैंने इंसाफ के हर मुमकिन कोशिश कर ली लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। पुलिस से लेकर हर किसी से मदद मांग ली लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। उन सभी को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगी।

महिला ने यह भी कहा, 'मैं सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भी गई थी, मगर कोई सहायता नहीं मिली। हमने जब एफआईआर दर्ज करवानी चाही तो हमें धमकियां मिलने लगीं।

यह भी पढ़ें- 9 साल के इंतजार के बाद भारतीय सेना मिलेंगी बुलेट प्रूफ जैकेट, कई खूबियों से है लैस

पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश  

बता दें कि पीड़िता ने सीएम योगी के आवास के बाहर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। लेकिन किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उसे अस्पताल ले गए। जहां वह बच गई है। इन्ही सब के बीच पीड़िता के पिता को पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायिक हिरासत में लिया था। जहां पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई है। बीते दिन रविवार को पीड़िता के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से यह मामला और भी गंभीर होता चला गया है। 

सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

पीड़िता के पिता की जेल में मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त जांच के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, वे चाहे जो भी हों। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने