लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: पत्नी के चरित्र पर संदेह, ग्राम प्रधान ने गोली मार कर हत्या की, बेटी भी घायल

By भाषा | Updated: April 9, 2020 16:12 IST

लॉकडाउन के बीच भी जिलों में अपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देविवाद बढ़ने पर रवीश ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।मिश्र ने बताया कि मां को बचाने आई उसकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

बहराइचःजिले रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के प्रधान ने अपनी पत्नी की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। बीच बचाव के दौरान गोली लगने से प्रधान की पुत्री घायल हो गयी।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के प्रधान रवीश कुमार पांडे का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। मिश्र के अनुसार, प्रधान पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

विवाद बढ़ने पर रवीश ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मिश्र ने बताया कि मां को बचाने आई उसकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी है। खुशी को इलाज हेतु लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कर बंदूक कब्जे में ले ली गयी है। आरोपी रवीश पांडे को हिरासत में लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशबहराइचयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?